इसरो में राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह - “साधना सप्ताह”
होम /इसरो में राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह - “साधना सप्ताह”

08 अप्रैल, 2026

मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य योग्यता आधारित अधिगम और सतत व्यावसायिक विकास के माध्यम से मंत्रालयों/विभागों में कार्यरत जनसेवकों की क्षमता का निर्माण करना है। सतत अधिगम की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह - कर्मयोगी सप्ताह अक्टूबर 2024 में आयोजित किया गया था। इसी के अनुरूप, क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) ने 2 से 8 अप्रैल, 2026 तक मंत्रालयों/विभागों में "साधना सप्ताह" (राष्ट्रीय उन्नति के लिए अनुकूली विकास और मानवीय अधिक्षमता का सुदृढ़ीकरण) कार्यक्रम शुरू किया था। साधना सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत, इसरो केंद्र/इकाइयाँ विभिन्न व्याख्यानों का आयोजन कर रही हैं और सीबीपीओ, इसरो मुख्यालय ने 6 अप्रैल, 2026 को दो ज्ञानवर्धक व्याख्यानों का आयोजन किया है, जिनका सभी इसरो केंद्रों/इकाइयों में सीधा प्रसारण किया गया।

श्री राजीव रतन चेतवानी, निदेशक, डीआईएसएम, इसरो मुख्यालय ने"डीओएस/इसरो में एआई का उपयोग" विषय पर व्याख्यान दिया, जिसके बाद श्री इम्तियाज अली खान, निदेशक, डीएसआरक्यू, इसरो मुख्यालय ने "इसरो मिशनों से सीखे गए सबक" विषय पर व्याख्यान दिया।

इसरो में राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह - “साधना सप्ताह”
इसरो में राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह - “साधना सप्ताह”