25 नवंबर, 2025
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 समारोह के भाग के रूप में, MyGov ने एक ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें पूरे देश से उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मशहूर क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं, 72 प्रतिभाशाली छात्रों को 11 नवंबर, 2025 को श्रीहरिकोटा स्थित भारत के अंतरिक्ष पोर्ट की यात्रा का एक विशेष अवसर किया गया।
इस यादगार यात्रा के दौरान, छात्रों ने प्रथम प्रमोचन पैड, द्वितीय प्रमोचन पैड, मिशन नियंत्रण केंद्र, प्रमोचन आधार संरचना आदि जैसी प्रमुख सुविधाओं का दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ एक ज्ञानवर्धक वार्तालाप सत्र में भी भाग लिया, जहाँ उन्हें भारत के अंतरिक्ष मिशनों और तकनीकी प्रगति एवं उपलब्धियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी और प्रेरणा प्राप्त हुई।
यह पहल युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करेगी, वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देगी और अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाएगी। ये प्रयास नागरिकों को भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों से जोड़ेंगे और अंतरिक्ष प्रेमियों की अगली पीढ़ी का पोषण करेंगे।