निसार एस-बैंड एसएआर डेटा उत्पाद जारी
Home
/ निसार एस-बैंड एसएआर डेटा उत्पाद जारी
24 जुलाई, 2026
नासा-इसरो संश्लेषी द्वारक (निसार) मिशन भू-प्रेक्षण की एक अभूतपूर्व पहल है, जो हमारे ग्रह की गतिशील सतहों के बारे में अभूतपूर्व अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। द्वि-आवृत्ति (एल-बैंड और एस-बैंड) वाले उपकरणों का उपयोग करने वाला दुनिया का पहला अंतरिक्ष-आधारित रडार मिशन होने के नाते, निसार एक उन्नत 12-मीटर परावर्तक और अभिनव स्वीप एस.ए.आर. अधिग्रहण तकनीक का उपयोग करता है। यह वास्तुकला पारंपरिक कवरेज सीमाओं के बिना, विस्तृत प्रमार्ज (~240 किमी) और उच्च विभेदन प्रतिबिंबन के एक असाधारण संयोजन को सक्षम बनाता है। 747 किमी की सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में प्रचालित, निसार 12 दिनों के तेज़ पुनरावृत्ति चक्र के साथ निरंतर, सार्व मौसम में वैश्विक कवरेज प्रदान करता है, जो तीव्र पर्यावरणीय परिवर्तनों, भू-जोखिमों और संसाधन प्रबंधन के मॉनीटरन के लिए आवश्यक डेटा की एक सघन समय-श्रंखला उत्पन्न करता है।
मिशन वर्तमान में विज्ञान प्रचालन चरण में है, जो संदर्भ प्रेक्षण योजना के अनुसार वैश्विक प्रेक्षण पथों पर डेटा प्राप्त कर रहा है। एस.-बैंड एस.ए.आर. डेटा इसरो भू-केंद्रों के माध्यम से प्राप्त किया जा रहा है, और बाद में डेटा प्रसंस्करण, अभिसंग्रहण और प्रसार का कार्य एन.आर.एस.सी., शादनगर के 'इंटीग्रेटेड मल्टी-मिशन ग्राउंड सेगमेंट फॉर अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स' (आई.एम.जियोस) में किया जा रहा है।
सभी अधिग्रहण ज्यामितियों में आधारभूत विकिरणमितीय, ज्यामितीय और ध्रुवणमितीय निरंतरता स्थापित करने और बनाए रखने के लिए, अखिल भारतीय कोना परावर्तक नेटवर्क, समरूप वितरित लक्ष्यों और चुनिंदा वैज्ञानिक लक्ष्यों का उपयोग करके व्यवस्थित रूप से अंशांकन और वैधीकरण (कैल/वैल) गतिविधियाँ की जाती हैं।
इसरो ने अपने भू-प्रेक्षण (ई.ओ.) डेटा प्रसार केंद्र, 'भूनिधि' (https://bhoonidhi.nrsc.gov.in). के माध्यम से निसार एस.-बैंड एस.ए.आर. के दैनिक संसाधित डेटा उत्पाद जारी किए हैं। इस डेटा में भारतीय भू-भाग के साथ-साथ निसार के विभिन्न वैज्ञानिक विषयों से संबंधित वैश्विक स्थानों के एस.-बैंड एस.ए.आर. संग्रह शामिल हैं।
- आगामी प्रसंस्करण जारी (चक्र 25 के बाद): चक्र 25 (8 जुलाई, 2026 से शुरू) से, अधिग्रहित सभी एस.-बैंड एस.ए.आर. उत्पाद व्यवस्थित रूप से प्रचालनात्मक उत्पादन वातावरण से उत्पन्न किए जाते हैं और प्रयोक्ता द्वारा डाउनलोड के लिए सीधे उपलब्ध कराए जाते हैं।
- ऐतिहासिक डेटासेट का पुनर्संस्करण: चक्र 25 से पहले प्राप्त डेटासेट का चरणबद्ध तरीके से व्यवस्थित रूप से पुनर्संस्करण किया जाएगा और अभिसंग्रह में जोड़ा जाएगा।
- उत्पाद रुपांतर आधाररेखा: Cवर्तमान में जारी किए गए डेटासेट उत्पाद आधाररेखा रूपांतर (बेसलाइन v1.4.0 CRID P00500) के साथ हैं।
एस-बैंड एस.ए.आर. के निम्न डेटा उत्पाद जारी किए जा रहे हैं
- एल1-आरएसएलसी: रेंज-डॉप्लर सिंगल लुक कॉम्प्लेक्स
- एल2- जीएसएलसी: जियोकोडेड एसएलसी
- एल2-जीसीओवी: जियोकोडेड पोलेरीमीट्रिक कोवैरियेंस मैट्रिक्स
- एल1-आरआईएफजी: नियरेस्ट टाइम इंटरफेरोग्राम
- एल1-आरयूएनडब्ल्यू: नियरेस्ट टाइम अनरैप्ड इंटरफेरोग्राम
- एल2-जीयूएनडब्ल्यू: जियोकोडेड नियरेस्ट टाइम अनरैप्ड इंटरफेरोग्राम
- एल1-आरओएफएफ: रेंज-डॉप्लर पिक्सल ऑफ़सेट
- एल2-जीओएफएफ: जियोकोडेड पिक्सेल ऑफ़सेट उत्पाद
निसार डेटा उत्पाद इसरो के भू-प्रेक्षण डेटा वितरण केंद्र, 'भूनिधि'(https://bhoonidhi.nrsc.gov.in). के माध्यम से प्रसारित किए जाते हैं। पंजीकृत प्रयोक्ता उपलब्ध निसार उत्पादों को खोजने, देखने और डाउनलोड करने के लिए 'ब्राउज़ एंड ऑर्डर' इंटरफ़ेस का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रुचि का क्षेत्र, अधिग्रहण अवधि, उत्पाद प्रकार और निसार डेटा विशिष्ट उन्नत फ़िल्टर निर्दिष्ट करने होंगे। इसरो की प्रेक्षण योजना के अनुसार, विभिन्न निसार विज्ञान विषयों को कवर करने वाले डेटा के लिए स्तर-1 और स्तर-2 उत्पाद पहुँच के लिए उपलब्ध हैं। अधिकृत प्रयोक्ताओं के लिए भूनिधि ए.पी.आई. के माध्यम से कार्यक्रमपरक पहुँच भी समर्थित है। यह पोर्टल निसार एस-बैंड डेटा उत्पादों के लिए प्राथमिक वितरण मंच के रूप में कार्य करता है और प्रयोक्ताओं के लिए एक समर्पित निसार सूचना पृष्ठ उपलब्ध कराया गया है, जिसमें संबंधित दस्तावेज़, उत्पाद विनिर्देश, अंशांकन स्थिति और रिलीज़ अपडेट शामिल हैं (https://bhoonidhi.nrsc.gov.in/NISAR)।
वर्तमान डेटा उत्पाद रिलीज़ में उड़ानमध्य अंशांकन/वैद्यीकरण (कैल/वैल) गतिविधियों से प्राप्त नवीनतम विकिरणमितीय, ज्यामितीय और ध्रुवणमितीय अंशांकन शामिल हैं। मिशन के प्रचालन जीवनकाल के दौरान अंशांकन पैरामीटर और एल्गोरिद्म संवर्द्धन विकसित होते रहेंगे, और प्रसंस्करण आधाररेखा के आगे बढ़ने पर प्रयोक्ता समुदाय को अद्यतन सूचना दी जाएगी।
उत्पादों के इस संस्करण में, प्रयोक्ता महासागरों, रेगिस्तानों और अन्य समरूप सतहों जैसे कम सिग्नल-टू-नॉइस अनुपात (एस.एन.आर.) वाले क्षेत्रों में अवशिष्ट विकिरणमितीय बैंडिंग देख सकते हैं। यद्यपि सभी दृश्यों में आर.एफ.आई. शमन लागू किया गया है, फिर भी कुछ क्षेत्रों में अवशिष्ट आर.एफ.आई. आर्टिफैक्ट्स मौजूद हो सकते हैं, जिन्हें भविष्य के रिलीज़ में सुधारने की योजना है।
डेटा के सुचारु प्रबंधन और वैज्ञानिक विश्लेषण को बिना किसी स्थानीय प्रसंस्करण के बोझ के आसान बनाने के लिए, भू-निधि प्रयोक्ता उपयोगिताओं का एक एकीकृत सूट प्रदान करता है:
- एचडीएफसेजीटिफ टूल: निसार एच.डी.एफ.5 डेटासेट को जियोटिफ और क्लाउड आप्टिमाइज्ड जियोटिफ (सी.ओ.जी.) में बदलने के लिए यह टूल, पॉइंट कोऑर्डिनेट्स या प्रयोक्ता परिभाषित शेपफ़ाइल्स के माध्यम से स्थानिक सब-सेटिंग का विकल्प देता है।
- सारपोलटूल: क्यू.जी.आई.एस.-एकीकृत प्रसंस्करण समूह, जो एस.ए.आर. डेटा विश्लेषण के लिए संकर और पूर्ण ध्रुवणमितीय अपघटन तकनीकों के साथ-साथ निसार प्रारूप रूपांतरण का समर्थन करता है।
डेटासेट खोजें और उपयोग करें: इसरो के भू-निधि पोर्टल → https://bhoonidhi.nrsc.gov.in पर सीधे निसार एस-बैंड उत्पादों को खोजें, देखें, परिवर्तित करें और डाउनलोड करें।
निसार_S2_ PR_GCOV_024_084_A_007_3700_डी.एच.एन.ए._A_20260702T001555_20260702T001631_P00500_P_F_I_001
ए.ओ.आई.: नागपट्टिनम ज़िला, तमिलनाडु
FCC Legend
निसार_S2_PR_GCOV_025_026_D_125_3700_एस.एच.एन.ए._A_20260710T004942_20260710T005015_P00500_M_P_I_001
ए.ओ.आई.: पूर्व, दक्षिण-ध्रुवक्षेत्र
निसार_S2_PR_GCOV_025_019_D_075_2500_सी.आर.एन.ए_A_20260709T124208_20260709T124245_P00500_M_F_I_001
ए.ओ.ई.: ब्रह्मपुत्र नदी, असम
Polarimetric Decomposition Legend
निसार_S2_PR_GCOV_025_013_D_067_3700_डी.एच.एन.ए._A_20260709T023820_20260709T023857_P00500_M_F_I_001
ए.ओ.आई.: इडाहो, यू.एस.ए.
FCC Legend
निसार_S2_PR_GCOV_025_143_A_043_2500_सी.आर.एन.ए._A_20260718T024931_20260718T025004_P00500_M_F_I_001
ए.ओ.आई: ग्रीनलैंड
Polarimetric Decomposition Legend
निसार_S2_PR_GCOV_025_024_A_173_3700_डी.एच.एऩ.ए._A_20260709T215709_20260709T215746_P00500_M_F_I_001
ए.ओ.आइ.: इंडोनेशिया