मोबाइल एप्पसहोम /संसाधन / मोबाइल एप्पस


इसरो द्वारा जनता के लिए निम्नलिखित एप्स विकसित किए हैं:

यह एप इन्सैट आंकड़ा तथा अन्य स्रोतों से व्युत्पन्न मासिक एवं वार्षिक वैश्विक उर्ध्वाधर किरणनता, प्रत्यक्ष सामान्य किरणनता तथा विसरित उर्ध्वाधर किरणनता से संबंधित सूचना प्रदान करती है। यह सौर-मार्ग, भू-भाग छाया विश्लेषण, तापमान प्रोफाइल आदि, जैसी अन्य उपयोगी सूचना भी प्रदान करता है। आगे, यह एप सौर पैनलों के इष्टतम आनति कोण का अनुमान लगाने हेतु एक उपकरण प्रदान करता है। डाउनलोड करने हेतु लिंक: क्लिक करें

यह एन्ड्रॉयड अनुप्रयोग प्रयोक्ता को उसके स्वयं के लक्षणों/ क्षेत्रों को स्पष्ट करते हुए आंकड़ा संग्रह करने हेतु सहायता करता है। प्रयोक्ताओं के मोबाइल फोन के माध्यम से स्वचालित रूप से स्थान एवं समय की सूचना संग्रहित की जाती है। यह डेटा वेदास सर्वरों में संग्रहित किया जाता है। वेदास वेबसाइट (यहां क्लिक करें ) पर भू-स्थानिक आंकड़ा का मानस प्रत्यक्षीकरण उपलब्ध है। प्रयोक्ता उपरोक्त उपलब्ध कराए गए संदर्भ के साथ आंकड़ा को देख सकते हैं तथा geojsonअथवाkml फाइलों को डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करने हेतु लिंक: यहां क्लिक करें

भारत में जब मछुआरें भारतीय समुद्र में जाते हैं, तो वे अपने दैनंदिन मछली पकड़ने के दौरान अक्सर अंतरराष्ट्रीय – समुद्री सीमा को लांघ जाते हैं। यह एप मछुआरों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान समुद्र में जाने से रोकने हेतु सतर्क करता है तथा मछुआरों को वापस आने हेतु संकेत देता है, जो पहले से समुद्र में गए होते हैं अथवा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से परे जा चुके होते हैं।

मैपमाइइंडियानाविकसंदेश अभिग्राही एप मछुआरों की सुविधा के लिए भी सहायता करता है। यह एप पूर्णतः ऑफलाइन रूप से कार्य करता है तथा मछली पकड़ने के संभावित क्षेत्रों को दर्शाता है (टूना अथवा सामान्य)। यह एप मछुआरों की उपस्थिति के वर्तमान स्थान से मछली पकड़ने के संभावित चयनित क्षेत्रों तक नौसंचालन बिंदु भी प्रदान करता है।

इन्क्वाइस (आई.एन.सी.ओ.आई.एस.) के माध्यम से, यह एप आनेवाली प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों – चक्रवात, ज्वारीय तरंगे, उच्च ज्वार भाटा आदि के लिए आपातकालीन संदेश भी उपलब्ध कराता है।

  • मानचित्र पर मछुआरे की सजीव स्थिति की जाँच करना
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से मछुआरे की वर्तमान स्थिति
  • जब मछुआरा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने ही वाला हो, तो दृश्य-श्रव्य से चेतावनी देना
  • इन्क्वाइस से उच्च ज्वारीय तरंग, चक्रवात आदि के बारे में आपातकालीन संदेश देने का प्रावधान।
  • मछली पकड़ना के संभावित क्षेत्र हेतु स्थान – टूना या सामान्य
  • वर्तमान स्थान से संभावित चयनित मछली पकड़ने के क्षेत्र के लिए वे-पाइंट नौसंचालन
  • यह एप पूर्णतः ऑफलाइन रूप से कार्य करता है।
डाउनलोड करने हेतु लिंक: गूगल प्ले स्टोर :MapmyIndiaNavIC

अं.वि. द्वारा जनता के लिए निम्नलिखित एप विकसित किए गए हैं:

नभमित्र एक राष्ट्रीय एम.एस.एस. नेटवर्क है, जो समुद्र की गहराई में मछली पकड़ने जानेवाली सब-20मी. नावों के वास्तविक समय के अनुवर्तन के लिए क्रियान्वित है। यह दो-तरफा लघु संदेश सेवाओं के लिए भी सहायता करता है, जिससे मछुआरे अपने एन्ड्रॉयड एपलिकेशन के माध्यम से प्रयोक्ता एजेंसी को अपने संकट की स्थिति अथवा ग्राहक अनुकूलित संदेश भेज सकते हैं। यह नेटवर्क विभिन्न मोड़ों पर किसी भी मौसम संबंधी सावधानी तथा आपातकालीन चेतावनी के प्रसारण के लिए भी सहायता करता है, जिसे फिशर्मेन एप पर प्राप्त किया जा सकता है। यह एप एम.एस.एस. उपग्रह टर्मिनल से जुड़ा होता है तथा उपग्रह टर्मिनल से जुड़ी सभी सेवाएं प्रदान करता है। इस एप के संस्करण से नाव के मालिक अपनी संपत्ति का पता लगा सकते हैं तथा अपने कर्मचारी अथवा नाव चालक के साथ संपर्क कर सकते हैं। चूंकि, यह एप एम.एस.एस. टर्मिनल के साथ जुड़कर कार्य करता है, टर्मिनल पंजीकरण से इसे संबंधित नोडल एजेंसी द्वारा वितरित किया जाता है।
चूंकि, यह नेववर्क विशिष्ट नोडल एजेंसी के लिए विकसित किया गया है तथा यह एप आपातकालीन चेतावनी प्रेषित्र-द्वितीय पीढ़ी के टर्मिनल के साथ जुड़कर कार्यरत होता है, अतः, पंजीकरण से एजेंसी द्वारा इसे वितरित किया जाता है।

सागरमित्र एक प्रचालनात्मक सैटकॉम नेटवर्क है, जिसे मैन्युअल एक्टिवेशन पर भारतीय तट रक्षकों द्वारा शोध एवं बचाव के लिए मछुआरों द्वारा आपातकालीन संदेश भेजने के लिए विकसित किया गया है। सागरमित्र एप्प एन्ड्रॉयड एप्प है, जिसे मछुआरों के लिए विकसित किया गया है, जिसे ब्लूटूथ इंटरफेस के माध्यम से सैटकॉम टर्मिनल से जोड़ा जाता है और आपातकालीन संदेश को भेजने एवं प्राप्त करने हेतु प्रयोक्ता इंटरफेस उपलब्ध कराता है। यह एप्प मछुआरों को किसी संकट की स्थिति में उनके आपातकाल को सूचित करने हेतु अनुमति देता है तथा केंद्रीय नियंत्रण स्टेशन (हब) से प्राप्त आपातकालीन स्थितियों की प्राप्ति दर्शित करता है। यह नेटवर्क किसी भी प्रकार के मौसम की चेतावनी, विभिन्न प्रकार पर पी.एफ.जेड. अथवा आपातकाल की चेतावनी के प्रसारण में भी सहायता प्रदान करता है, जिसे इस एप्प पर प्राप्त किया जा सकता है।

चूंकि, यह नेववर्क विशिष्ट नोडल एजेंसी के लिए विकसित किया गया है तथा यह एप्प आपातकालीन चेतावनी प्रेषित्र-द्वितीय पीढीक टर्मिनल के साथ जुड़कर कार्यरत होता है, अतः, पंजीकरण से एजेंसी द्वारा इसे वितरित किया जाता है।

सैट्स्लीव एस-बैंड ट्रांस-रिसीवर टर्मिनल है, जिसे दो-तरफा ध्वनि संचार के लिए बनाया गया है। यह एप एन्ड्रॉयड फोन के साथ जुड़कर कार्य करता है। एन्ड्रॉयड एप का विकास किया गया है, जो प्रयोक्ता को इंटरफेस तथा उपग्रह फोन की संबंधित विशेषताएं उपलब्ध कराता है। यह प्रयोक्ता को, हब को पंजीकरण अनुरोध भेजने हेतु, सैटकॉम कॉल की पहल करने, कॉल को कनेक्ट एवं डिस्कनेक्ट करते हुए किसी भी कॉल को स्थापित करने की अनुमति देता है।

यह एप सैट्स्लीव टर्मिनल से जुड़कर कार्य करता है। अतः, पंजीकरण के बाद सेवा प्रदाता उसे वितरित करता है।