स्वीडन के मंत्री की अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात होम / स्वीडन के मंत्री की अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात

23 फरवरी, 2024

Sweden Minister met Chairman ISRO/ Secretary DOS

स्वीडन के विदेश मंत्री महामहिम टोबियास बिलस्ट्राम ने 20 फरवरी, 2024 को इसरो मुख्यालय का दौरा किया और श्री एस. सोमनाथ, अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग एवं इसरो / अंतरिक्ष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। भारत में स्वीडन के राजदूत इस दौरान उपस्थित रहे। इस मुलाकात के दौरान अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत-स्वीडन के सहयोग की स्थिति और उभरते भारतीय निजी अंतरिक्ष परितंत्र को देखते हुए इसे और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, चर्चा के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों के संभावित प्रभावों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।