आस्ट्रिया के मंत्री की अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात होम / आस्ट्रिया के मंत्री की अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात

23 फरवरी, 2024

Minister of Austria met Chairman, ISRO / Secretary, DOS

आस्ट्रिया के श्रम एवं अर्थव्यवस्था मंत्री प्रो. डॉ. मार्टिन कोचर ने 20 फरवरी, 2024 को इसरो मुख्यालय का दौरा किया और श्री एस. सोमनाथ, अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग एवं इसरो/ अंतरिक्ष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। भारत में आस्ट्रिया के राजदूत और आस्ट्रियाई उद्योग प्रतिनिधिमंडल भी मंत्री के साथ पधारे। मंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों की सराहना की और अंतरिक्ष के क्षेत्र में, विशेष रूप से दोनो पक्षों के अंतरिक्ष उद्योगों के बीच सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। इसरो/अंतरिक्ष विभाग ने 2020 के अंतरिक्ष सुधारों और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति 2023 के जारी होने के बाद भारतीय अंतरिक्ष परितंत्र में हो रहे सकारात्मक विकास पर प्रकाश डालते हुए, दोनों देशों के अंतरिक्ष उद्योगों के बीच संवाद को परिचालन योग्य बनाने के लिए अपनी तत्परता से अवगत कराया।