अंतरिक्ष व्यापार होम / कार्यक्रम / व्यापार


इसरो के ग्राहक-अनुकूलित विषय-वस्तु आधारित लेख/मॉडल, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रों, बच्चों और जनता के बीच जागरूकता एवं रुचि पैदा करने, राष्ट्र के समक्ष इसरो की उपलब्धियों और श्रेष्ठताओं को उजागर करने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। हाल ही में, ग्राहक-अनुकूलित लेख/हस्तशिल्प बनाने में रुचि रखने वाली कई एजेंसियों ने विषय-वस्तुओं के लिए इसरो से संपर्क किया। विभाग के गौरव को कोई नुकसान पहुंचाए बिना उचित रूप से उपयोग हेतु पक्षकारों को सक्षम बनाने के लिए, इसरो ने विषय-वस्तुओं, सामान्य प्रबंधन आलेखों, चित्रों या किसी अन्य डिज़ाइन को साझा करने के लिए अवसर की घोषणा (ए.ओ.ओ.) दस्तावेज़ में निर्धारित पंजीकरण शुल्क के साथ "गैर-विशिष्ट आधार" पर पक्षकारों/एजेंसियों को पहचानने एवं अधिकृत करने हेतु प्रस्ताव दिया है।

अवसर की घोषणा पीडीएफ आइकन (370 KB)
व्यापारिक सूची पीडीएफ आइकन(39.7 MB)
इसरो पंजीकृत व्यापारी