मॉसदेक-इन : इसरो के अंतरिक्ष उपयोग केंद्र द्वारा भारतीय नौसेना के लिए विकसित उपग्रह आधारित उत्पादों की मेजबानी करने वाला एक समर्पित वेब पोर्टल
होम / मॉसदेक-इन : इसरो के अंतरिक्ष उपयोग केंद्र द्वारा भारतीय नौसेना के लिए विकसित उपग्रह आधारित उत्पादों की मेजबानी करने वाला एक समर्पित वेब पोर्टल

01 मई, 2025

अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक), इसरो और भारतीय नौसेना (आईएन) पिछले ढाई दशक से भी अधिक समय से नौसेना प्रचालनों, विशेष रूप से मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान में सहयोग और वृद्धि के लिए उपग्रह डेटा की अपार क्षमता का उपयोग करने पर सहभागिता कर रहे हैं। सैक ने नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान निदेशालय (डीएनओएम), भारतीय नौसेना मौसम विज्ञान और विश्लेषण केंद्र (आईएनएमएसी) और नौसेना संचालन डेटा संसाधन और विश्लेषण केंद्र (एनओडीपीएसी) के साथ मिलकर समुद्री अनुप्रयोगों के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करने हेतु कार्य किया है। इसरो का भारतीय नौसेना के साथ एक समझौता ज्ञापन सक्रिय है, जिसके तहत कई संयुक्त गतिविधियाँ हुई हैं। इनमें मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान उपग्रह डेटा का अधिप्रमाणन, भारतीय नौसेना द्वारा उपलब्ध कराए गए स्व-स्थाने मौसम विज्ञान डेटा का उपयोग करके उपग्रह उपकरणों का अंशांकन, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के माध्यम से क्षमता निर्माण, नौसेना के मौसम विज्ञानियों और समुद्र विज्ञानियों को उन्नत उपकरणों तथा ज्ञान से सज्जित करना शामिल है। सैक ने भारतीय नौसेना को मौसम और महासागर के दृष्टिकोण संबंधी संभावनाएँ उत्पन्न करने के लिए उपग्रह डेटा समावेशन क्षमताओं से समर्थ बनाया है, जिससे उन्हें इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद मिली है।

मॉसदेक-इन (मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान संबंधी उपग्रह डेटा संग्रहण केंद्र - भारतीय नौसेना) वह वेब-पोर्टल है, जो खास नौसेना मौसम कार्यालयों को अलग लॉग-इन के साथ अनुकूलित उपग्रह व्युत्पन्न मौसम उत्पाद प्रदान करता है, जिसको डीएनओएम/आईएन के सहयोग से सैक द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। इस पोर्टल को विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल 2025 को नौसेना भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान संगोष्ठी (मेघयान 25) के दौरान प्रमोचित किया गया था। श्री नीलेश एम देसाई, निदेशक सैक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख, के साथ आधिकारिक तौर पर पोर्टल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में वाइस एडमिरल तरुण सोबती, नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों तथा भारतीय नौसेना के अधिकारी और विभिन्न भारतीय शोध संस्थानों के वैज्ञानिक शामिल हुए।

MOSDAC-IN: A dedicated web portal hosting satellite based products for Indian Navy, developed by ISRO’s Space Applications Center

MOSDAC-IN release in Meghayan-25

MOSDAC-IN: A dedicated web portal hosting satellite based products for Indian Navy, developed by ISRO’s Space Applications Center

Meghayan-25