एलवीएम3 एम3/ वनवेब इंडिया-2 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ होम/एल.वी.एम.3 M3/वनवेब इंडिया-2 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ
मार्च 26, 2023
वनवेब ग्रुप कंपनी से संबंधित 36 उपग्रहों को 87.4 डिग्री के नति के साथ उनकी वांछित450 किमी की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित किया। इसके साथ, एनसिलने वनवेब के 72 उपग्रहों को निम्न भू कक्षा में प्रमोचन करने के अपने अनुबंध को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है।
श्रीहरिकोटा के दूसरे प्रमोचन पैड से स्थानीय समयानुसार 09:00:20 घंटे पर वाहन ने 5,805 किलोग्राम के कुल नीतभार के साथ उड़ान भरी। इसने लगभग नौ मिनट की उड़ान में 450 किमी की आवश्यक ऊंचाई हासिल की, अठारहवें मिनट में उपग्रह इंजेक्शन की स्थिति हासिल की और बीसवें मिनट में उपग्रहों को इंजेक्ट करना शुरू किया। सी25 चरण ने बार-बार ओर्थोगोनल दिशाओं में खुद को उन्मुख करने और उपग्रहों की टक्कर से बचने के लिए परिभाषित समय-अंतराल के साथ सटीक कक्षाओं में उपग्रहों को इंजेक्ट करने के लिए एक परिष्कृत युक्तचालन किया। 36 उपग्रहों को 9 चरणों में, 4 के बैच में अलग किया गया। वनवेब ने सभी 36 उपग्रहों से संकेतों के अधिग्रहण की पुष्टि की।
इस मिशन ने एनसिलऔर इसरो के साथ मजबूत साझेदारी को उजागर करते हुए, भारत से वनवेबकी दूसरी उपग्रह तैनाती को चिह्नित किया। यह वनवेब का 18वां प्रमोचन था, जो वनवेब के कुल 618 उपग्रहों को लेकर आया था।
श्री सोमनाथ एस, सचिव, अंतरिक्ष विभाग और अध्यक्ष, इसरो ने अनुवर्ती मिशन पर इसरो, एनसिल और वनवेब को बधाई दी। उन्होंने एल.वी.एम.3 की लगातार सफल उड़ान, एनसिल द्वारा प्रदान किए गए अवसर और वनवेब टीम के इसरो में विश्वास पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एल.वी.एम.3 में विश्वास बढ़ाने वाले वाणिज्यिक प्रक्षेपणों के लिए मिशनों के समर्थन और अनुमोदन के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। उन्हें यह उल्लेख करते हुए खुशी हुई कि इस मिशन में आगामी गगनयान मिशन के लिए उपयुक्त बेहतर मार्जिन के साथ उन्नत S200 मोटर्स थे और मोटर्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
श्री राधाकृष्णन डी,अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने सफल और प्रदर्शन दुहराने के लिए इसरो को बधाई दी। इस घटना को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने गतिशीलता के संदर्भ में इस जटिल मिशन की चुनौती को याद किया।