इतालवी राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की
होम / इतालवी राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की

20 मार्च, 2025

भारत और नेपाल में इतालवी राजदूत महामहिम एंटोनियो बर्तोली ने 19 मार्च, 2025 को अंतरिक्ष विभाग के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग, डॉ. वी. नारायणन के साथ एक बैठक की। अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग ने इसरो और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी (एएसआई) के बीच लंबे समय से चले आ रहे अंतरिक्ष सहयोग पर प्रकाश डाला और अंतरिक्ष एजेंसी स्तर, संस्थान स्तर और उद्योग के स्तर पर अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने के संभावित उपायों पर चर्चा की। राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग को 10-11 अप्रैल, 2025 के दौरान नई दिल्ली में इतालवी दूतावास द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक कार्यक्रम (व्यावसायिक विज्ञान और तकनीकी फोरम) में आमंत्रित किया है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत में उपलब्ध वैज्ञानिक और वाणिज्यिक सहयोगात्मक अवसरों को समझने के लिए इटली के अंतरिक्ष संस्थानों, अंतरिक्ष उद्योगों और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से युक्त एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।

 Italian Ambassador met Chairman, ISRO/ Secretary, DOS
 Italian Ambassador met Chairman, ISRO/ Secretary, DOS