अध्यक्ष, इसरो / सचिव, डीओएस ने 9-10 सितंबर, 2026 को पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में सहभागिता की
होम /अध्यक्ष, इसरो / सचिव, डीओएस ने 9-10 सितंबर, 2026 को पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में सहभागिता की

23 सितंबर, 2026

फ़्रांसीसी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी (सीएनईएस) के अध्यक्ष के निमंत्रण पर, अध्यक्ष, इसरो / सचिव डीओएस, डॉ. वी. नारायणन ने 9-10 सितंबर, 2026 को पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। द्रव नोदन प्रणाली केंद्र के निदेशक, अंतरिक्ष परिवहन कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक, इसरो मुख्यालय और इसरो के सह-वैज्ञानिक सचिव भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए। अध्यक्ष, इसरो ने "लिओ में समानव अंतरिक्ष उड़ान का भविष्य" विषय पर मुख्य भाषण दिया। उनके भाषण ने "अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पश्चात अन्वेषण" विषय पर पैनल चर्चा के लिए आधार तैयार किया।

इस कार्यक्रम के भाग के रूप में, अध्यक्ष, इसरो ने 10 सितंबर, 2026 को पेरिस में ईएसए के मुख्यालय का दौरा किया और ईएसए के डीजी डॉ. जोसेफ एशबाकर के साथ बैठक की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने इसरो और ईएसए के मौजूदा सहयोग समझौते में सहयोग के नए क्षेत्रों (मानव और रोबोटिक अन्वेषण, अंतरिक्ष मौसम और अंतरिक्ष गतिविधियों की स्थिरता) को शामिल करने और इसकी वैधता को 2032 तक बढ़ाने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर उनका आदान-प्रदान किया।

11 सितंबर को, प्रतिनिधिमंडल ने सीएनईएस के टूलूज़ अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया और सीएनईएस के अध्यक्ष के साथ बैठक की।
11 सितंबर को, प्रतिनिधिमंडल ने सीएनईएस के टूलूज़ अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया और सीएनईएस के अध्यक्ष के साथ बैठक की।

11 सितंबर को, प्रतिनिधिमंडल ने सीएनईएस के टूलूज़ अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया और सीएनईएस के अध्यक्ष के साथ बैठक की। अध्यक्ष, इसरो ने एयरबस सुविधा का भी दौरा किया और इसरो-सीएनईएस के संयुक्त उपग्रह मिशन "त्रिशना" के लिए नीतभार विकसित करने में हुई प्रगति की समीक्षा की।

10 सितंबर को, अध्यक्ष, इसरो ने मौसम संबंधी उपग्रहों के उपयोग
                                        के लिए यूरोपीय संगठन (ईयूमेटसैट) के डीजी, श्री फ़िल इवांस के साथ बैठक की और
                                        वैज्ञानिक सहयोग के लिए इसरो-ईयूमेटसैट कार्यान्वयन व्यवस्था का आदान-प्रदान किया।

10 सितंबर को, अध्यक्ष, इसरो ने मौसम संबंधी उपग्रहों के उपयोग के लिए यूरोपीय संगठन (ईयूमेटसैट) के डीजी, श्री फ़िल इवांस के साथ बैठक की और वैज्ञानिक सहयोग के लिए इसरो-ईयूमेटसैट कार्यान्वयन व्यवस्था का आदान-प्रदान किया।

अध्यक्ष, इसरो / सचिव, डीओएस ने 9-10 सितंबर, 2026 को पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में सहभागिता की