भारत नेतृत्व परिषद (आईएलसी) के सदस्यों की सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो के साथ वार्तालाप
होम / भारत नेतृत्व परिषद (आईएलसी) के सदस्यों की सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो के साथ वार्तालाप

16 मार्च, 2026

भारत नेतृत्व परिषद (आईएलसी) के सदस्यों ने 14 मार्च, 2026 को बेंगलूरु स्थित इसरो मुख्यालय का दौरा किया और सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो से बातचीत की। यह कार्यक्रम टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाएं, साइबर सुरक्षा, डेटा प्लेटफॉर्म, कानूनी परामर्श और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों के भारतीय उद्योगों के लगभग 36 प्रबंध निदेशकों और सीईओ का प्रतिनिधिमंडल शामिल था।

इसरो के वैज्ञानिक सचिव ने सभा का औपचारिक रूप से स्वागत किया, तत्पश्चात सचिव, अंतरिक्ष विभाग/ अध्यक्ष, इसरो ने मुख्य भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने इसरो की शुरुआती अवस्था से लेकर विश्व की अग्रणी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक के रूप में वर्तमान स्थिति तक की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारतीय उद्योगों के योगदान पर बल दिया, जिसमें भविष्य की अंतरिक्ष परियोजनाओं में उद्योग की भागीदारी के अवसरों का भी उल्लेख किया गया। सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो ने वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत की।

भारत नेतृत्व परिषद (आईएलसी) के सदस्यों की सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो के साथ वार्तालाप
भारत नेतृत्व परिषद (आईएलसी) के सदस्यों की सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो के साथ वार्तालाप