जलवायु और पर्यावरण परिवर्तन के लिए सूचना
होम / संसाधन/जलवायु और पर्यावरण परिवर्तन के लिए सूचना


राष्ट्रीयजलवायु और पर्यावरण अध्ययन सूचना प्रणाली (एन.आई.सी.ई.एस.) जलवायु अध्ययन (प्रभाव आकलन) के लिए राष्ट्रीय स्तर जलवायु डेटाबेस निर्माण को मूर्त रूप प्रदान करने की परिकल्पना करता है। इसरो / अं.वि.केंद्रों, अन्य मंत्रालयों / विभागों और अन्य अनुसंधान एवं विकाससंस्थानों की भागीदारी के साथएन.आई.सी.ई.एस.एक बहु-संस्थागत प्रयास है। भुवन मंच के तहत विकसित एक एन.आई.सी.ई.एस. पोर्टल के माध्यम से भूमि, समुद्र, वायुमंडल और हिमांकमंडल से संबंधित भूभौतिकीय उत्पादों का प्रसार किया जाता है।वर्तमान में अंतरिक्ष से 51 ईसीवी में से 28 प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उत्तरदायी हैं। 13 भूभौतिकीय मापदंडों के लिए, अंतरिक्ष-आधारित इनपुट एन.आई.सी.ई.एस.पोर्टल (अल्बेडो, क्लाउड प्रॉपर्टीज, फॉरेस्ट फायर रिजीम, लैंड कवर, ओशन कलर, ओजोन, मिट्टी की नमी, समुद्र के स्तर का दबाव, समुद्र सतहधाराएं, हिम आवरण, नदी डिस्चार्ज (अपवाह), कुल क्षारीयता और pCO2 के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। शोधकर्ताओं द्वारा नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके डेटा डाउनलोड किया जा सकता है।

एन.आई.सी.ई.एस.