13 फरवरी, 2026
इसरो केंद्रों के पुस्तकालयों में कार्यरततकनीकी कर्मचारियों के लिए पुस्तकालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 10 फरवरी, 2026 को गांधीनगर स्थित सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क (इन्फ्लिबनेट) केंद्र में इन्फ्लिबनेट के निदेशक, सीबीपीओ के उप निदेशक और इसरो के वरिष्ठ पुस्तकालय से जुड़े अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। 5-दिवसीय आवासीय कार्यक्रम के प्रथम बैचमें देश भर के सभी इसरो केंद्रों से 22 पुस्तकालय से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुस्तकालय में कार्यरतकर्मचारियों को विभिन्न आधुनिक उपकरणों से परिचित कराना और पुस्तकालय प्रबंधन में नवीन पद्धतियों से उन्हें अवगत कराना है। उद्घाटन के दौरान, विभिन्न इसरो केंद्रों में अनुसंधान और विकास को सक्षम बनाने और सहयोग देने के लिए आधुनिक पुस्तकालय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखी गई बातों को अपने पेशेवर कार्यों में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
यह पुस्तकालय प्रशिक्षण कार्यक्रम इसरो के 75 पुस्तकालय से जुड़े कर्मचारियों के लिए फरवरी से अप्रैल 2026 के दौरान तीन बैचमें आयोजित किया जाएगा।