भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान डाटा केंद्र (आई.एस.एस.डी.सी.) होम / गतिविधियां/ विज्ञान / भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान डाटा केंद्र (आई.एस.एस.डी.सी.)


  • आई.एस.एस.डी.सी. भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान मिशनों के नीतभार डेटा संग्रह के लिए प्राथमिक डेटा केंद्र है।
  • बेंगलूरु में आईडीएसएन परिसर में स्थित यह डाटा केंद्र चंद्रयान-1, मंगल कक्षित्र मिशन, एस्ट्रोसैट आदि जैसे अंतरिक्ष विज्ञान मिशनों के लिए नीतभार डेटा और संबंधित सहायक डेटा के अंतर्ग्रहण, प्रसंस्करण, संग्रह और प्रसार के लिए जिम्मेदार है।
  • प्रत्येक मिशन संग्रह में कच्चा और न्यूनीकृत डेटा, अंशांकन डेटा, सहायक डेटा, उच्च-स्तरीय व्युत्पन्न डेटा उत्पाद, दस्तावेज़ीकरण और सॉफ़्टवेयर शामिल हैं
  • एस.डी.ए. ग्रहीय डेटा प्रणाली (पी.डी.एस.) के सुप्रमाणित अभिलेख मानकों का उपयोग करता है और आई.पी.डी.ए. दिशानिर्देशों का पालन करता है। यह डेटा के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए वैश्विक मानकों का पालन करने, उनकी उपयोगिता बनाए रखने और उनके विश्लेषण के लिए उच्च गुणवत्ता वाले डेटा के साथ वैज्ञानिक समुदाय को सुविधा प्रदान करने के लिए है।
  • • इस सुविधा के प्राथमिक उपयोगकर्ता शुरू में लॉक-इन अवधि तक विज्ञान नीतभार के प्रमुख अन्वेषक होंगे। इसके बाद अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों और आम जनता के लिए भी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आई.एस.एस.डी.सी. पर जाएं।