26 से 30 अक्टूबर 2026 के दौरान बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित ए.पी.आर.एस.ए.एफ. के 32वें सत्र में इसरो प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी
होम / 26 से 30 अक्टूबर 2026 के दौरान बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित ए.पी.आर.एस.ए.एफ. के 32वें सत्र में इसरो प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी

6 नवंबर, 2026

डॉ. सीएच. वी. एन. राव, निदेशक, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक), अहमहाबाद के नेतृत्व में इसरो प्रतिनिधिमंडल ने 26-30 अक्टूबर 2026 के दौरान बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष एजेंसी फोरम (ए.पी.आर.एस.ए.एफ. -32) के 32वें सत्र में भाग लिया। ए.पी.आर.एस.ए.एफ. -32 का आयोजन भू-सूचना विज्ञान एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (जी.आई.एस.टी.डी.ए.), थाईलैंड द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एम.ई.एक्स.टी.), जापान सरकार एवं जापान वांतरिक्ष अन्वेषण एजेंसी (जाक्सा) के साथ"एशिया-प्रशांत संयोजन: एक विश्वसनीय एवं समावेशी अंतरिक्ष भविष्य की ओर कदम" विषय के साथ किया गया था।

सरो ए.पी.आर.एस.ए.एफ. का एक संस्थापक सदस्य है एवं ए.पी.आर.एस.ए.एफ. के अंतर्गत विभिन्न कार्य समूहों एवं पहलों की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। इसरो ने इससे पहले दो बार (वर्ष 2007 एवं 2017 में) बेंगलूरु में इसका वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया था।

ए.पी.आर.एस.ए.एफ. -32 में इसरो की भागीदारी के निम्नलिखित मुख्य अंश थे:

  • निदेशक, सैक ने प्लीनरी सत्र के दौरान "भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम एवं नीति अद्यतन" पर एक प्रस्तुति दी;
  • इसरो प्रतिनिधिमंडल ने ए.पी.आर.एस.ए.एफ. के निम्नलिखित कार्य समूहों की बैठकों में विभिन्न वर्तमान गतिविधियों पर अद्यतन सूचना प्रस्तुत की: सामाजिक लाभ हेतु उपग्रह अनुप्रयोग (एस.ए.डब्ल्यू.जी.); सभी के लिए अंतरिक्ष शिक्षा (एस.ई.4ए.डब्ल्यू.जी.); स्पेस फ्रंटियर (एस.एफ.डब्ल्यू.जी.);
  • इसरो के अधिकारियों ने (जाक्सा के अधिकारियों के साथ) एस.ए.एफ.ई. कार्यकारी बोर्ड की बैठक एवं एस.ए.डब्ल्यू.जी. के एस.ए.एफ.ई. सत्र की सह-अध्यक्षता की;
  • इसरो प्रतिनिधिमंडल ने "वैश्विक आपदा प्रत्यास्थता सुदृढ़ीकरण"; अंतरिक्ष स्थिरता कार्य समूह (एस.एस.डब्ल्यू.जी.) की गोल मेज बैठक; एवं एस.ई. 4ए.डब्ल्यू.जी. एवं एस.एफ.डब्ल्यू.जी. के संयुक्त सत्र में भाग लिया;
  • प्रतिनिधिमंडल ने जापान, फिलीपींस, थाईलैंड, कजाकिस्तान, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ई.एस.ए.) जैसे अंतरराष्ट्रीय सहयोगी देशों की एजेंसियों/मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं एवं संबंधित द्विपक्षीय सहकारी गतिविधियों की प्रगति एवं भविष्य के अवसरों पर चर्चा की।
  • डॉ. जयप्रकाश वी. थॉमस, निदेशक, भू-प्रेक्षण अनुप्रयोग एवं आपदा प्रबंधन सहायता कार्यक्रम, इसरो मुख्यालय को आपदा प्रबंधन, समुद्र विज्ञान एवं मौसम विज्ञान क्षेत्रों में भू-प्रेक्षण अनुप्रयोगों में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग की मान्यता में "एशिया प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष उत्कृष्टता पुरस्कार-2026" प्राप्त हुआ है, उनके इन योगदानों ने अंतरिक्ष से संबंधित गतिविधियों को गहराई से प्रभावित किया है और क्षेत्र में अंतरिक्ष पेशेवरों एवं नेताओं की भावी पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

समापन सत्र में, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सतत सामाजिक एवं आर्थिक विकास का समर्थन करने में क्षेत्रीय अंतरिक्ष सहयोग के महत्व की पुन: पुष्टि की गई, जिस पर 23-26 नवंबर, 2027 के दौरान फुकुओका, जापान में आयोजित होने वाले ए.पी.आर.एस.ए.एफ. के 33वें सत्र के दौरान आगे चर्चा की जाएगी।

ए.पी.आर.एस.ए.एफ. -32 में भागीदारी ने इसरो को अंतरिक्ष में भारत की हालिया उपलब्धियों को प्रदर्शित करने एवं जीवंत भारतीय अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र की गतिविधियों को उजागर करने में सक्षम बनाया।

डॉ. सीएच. वी. एन. राव, निदेशक, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक), इसरो, प्लीनरी सत्र में “अद्यतन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम एवं नीति” पर प्रस्तुति देते हुए

डॉ. सीएच. वी. एन. राव, निदेशक, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक), इसरो, प्लीनरी सत्र में "अद्यतन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम एवं नीति" पर प्रस्तुति देते हुए

डॉ. जयप्रकाश वी. थॉमस, निदेशक, भू-प्रेक्षण अनुप्रयोग एवं आपदा प्रबंधन सहायता कार्यक्रम कार्यालय (ई.डी.पी.ओ.), इसरो मुख्यालय, “एशिया प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष उत्कृष्टता पुरस्कार-2026” प्राप्त करते हुए

डॉ. जयप्रकाश वी. थॉमस, निदेशक, भू-प्रेक्षण अनुप्रयोग एवं आपदा प्रबंधन सहायता कार्यक्रम कार्यालय (ई.डी.पी.ओ.), इसरो मुख्यालय, "एशिया प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष उत्कृष्टता पुरस्कार-2026" प्राप्त करते हुए

डॉ. बिमल कुमार भट्टाचार्य, समूह निदेशक, ए.ई.एस.जी./ई.पी.एस.ए., सैक, इसरो, एस.ए.डब्लू.जी. की बैठक में “CH4Rice पर इसरो के अद्यतन एवं एस.ए.एफ.ई. परियोजनाओं हेतु निसार एस-बैंड डेटा” प्रस्तुत करते हुए

डॉ. बिमल कुमार भट्टाचार्य, समूह निदेशक, ए.ई.एस.जी./ई.पी.एस.ए., सैक, इसरो, एस.ए.डब्लू.जी. की बैठक में "CH4Rice पर इसरो के अद्यतन एवं एस.ए.एफ.ई. परियोजनाओं हेतु निसार एस-बैंड डेटा" प्रस्तुत करते हुए

डॉ. जॉन मैथ्यू, सह निदेशक, ई.डी.पी.ओ., इसरो मुख्यालय, “वैश्विक आपदा प्रत्यास्थता सुदृढ़ीकरण”  पर पैनल चर्चा में योगदान देते हुए

डॉ. जॉन मैथ्यू, सह निदेशक, ई.डी.पी.ओ., इसरो मुख्यालय, " वैश्विक आपदा प्रत्यास्थता सुदृढ़ीकरण " पर पैनल चर्चा में योगदान देते हुए

26-30 अक्टूबर, 2026 के  दौरान बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष एजेंसी फोरम (ए.पी.एस.ए.एफ.-32) के 32वें सत्र में भाग लेने वाला इसरो प्रतिनिधिमंडल

26-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष एजेंसी फोरम (ए.पी.एस.ए.एफ.-32) के 32वें सत्र में भाग लेने वाला इसरो प्रतिनिधिमंडल