इसरो ने 22 टन प्रणोद स्तर पर संपूर्ण क्षेत्र नोजल के साथ क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र तल परीक्षण किया।
होम / इसरो ने 22 टन प्रणोद स्तर पर संपूर्ण क्षेत्र नोजल के साथ क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र तल परीक्षण किया।

12 मार्च, 2026

इसरो ने 10 मार्च, 2026 को इसरो नोदन परिसर, महेंद्रगिरि में नोजल सुरक्षा प्रणाली और बहु-तत्व प्रज्वालक का उपयोग करते हुए 22 टन प्रणोद पर अपने क्रायोजेनिक इंजन (सीई20) का समुद्र तल पर सफलतापूर्वक तप्त परीक्षण किया। इससे पूर्व, नोजल सुरक्षा प्रणाली का उपयोग करते हुए समुद्र तल पर परीक्षण 19 टन प्रणोद स्तर पर किया जा रहा था।

सीई20 क्रायोजेनिक इंजन एलवीएम3 प्रमोचन यान के ऊपरी क्रायोजेनिक चरण को शक्ति प्रदान करता है। एलवीएम3 यान की नीतभार क्षमता बढ़ाने के लिए, भविष्य के मिशनों में सीई20 इंजन के लिए 22 टन प्रणोद वाले उन्नत सी32 चरण का उपयोग करने की योजना है। इसे ध्यान में रखते हुए, सीई20 इंजन का उड़ान स्वीकृति परीक्षण भी 22 टन प्रणोद स्तर पर किया जाना आवश्यक है। इसलिए, वर्तमान परीक्षण में नोजल सुरक्षा प्रणाली (एनपीएस) का उपयोग करते हुए 22 टन प्रणोद स्तर पर 165 सेकंड की परीक्षण अवधि के साथ इंजन का समुद्र तल परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। पूरे परीक्षण के दौरान इंजन और परीक्षण सुविधा दोनों का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप रहा।

मुख्य रूप से उच्च क्षेत्र अनुपात वाले नोजल के कारणसमुद्र तल पर सीई20 इंजन का परीक्षण करना काफी चुनौतीपूर्ण है, जिसका निकास दाब लगभग 50 मिलीबार है। समुद्र तल पर परीक्षण के दौरान मुख्य चिंतानोजल के भीतर प्रवाह पृथक्करण है, जिससे प्रवाह पृथक्करण तल पर तीव्र कंपन एवं ऊष्मीय समस्याएं उत्पन्न होने के परिणामस्वरूप नोजल को यांत्रिक क्षति हो सकती है।

इस परीक्षण के लिए उपयोग किए गए क्रायोजेनिक इंजन ने रिकॉर्ड अधिकतम संख्या में सफलतापूर्वक तप्त परीक्षण (20 बार)किए हैं, जिससे एक ही इंजन का उपयोग करके कई प्रमुख तकनीकों का प्रदर्शन संभव हो पाया है, यथा बहु-तत्व प्रज्वालक का उपयोग करके इंजन प्रज्वाल, नोदक टैंक दाब और प्रज्वाल-पूर्व कक्ष दाब के विस्तृत रेंज में गगनयान के लिए प्रज्वाल मार्जिन प्रदर्शन, 20 टन प्रणोद स्तर पर गगनयान के लिए इंजन की अर्हता जांच, 22 टन प्रणोद स्तर के प्रचालन का प्रदर्शन और अर्हताजांच, उड़ान के दौरान पुनः आरंभ करने में सक्षम बनाने के लिए प्रारंभन प्रणाली के बिना सीई20 इंजन का बूट-स्ट्रैप मोड प्रारंभन, स्वदेशी टर्बोपंप बियरिंग अर्हताजांच, स्वदेशी संवेदक अर्हताजांचऔर समुद्र तल पर उच्च क्षेत्र अनुपात नोजल तप्त परीक्षण के लिए नोजल सुरक्षा प्रणाली की अर्हताजांच।

इसरो ने 22 टन प्रणोद स्तर पर संपूर्ण क्षेत्र नोजल के साथ क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र तल परीक्षण किया।

Description: Sea Level Hot Test of CE20[AR100] E13 Engine with Nozzle Protection System[NPS]
Format : webm
File Size : 70.8 MB
Duration : 00:03:00
Plugin : NA