13 मई, 2026
पोखरण में भारत के द्वितीय परमाणु परीक्षण की गौरवपूर्ण स्मृति में 11 मई, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में इसरो ने अपने विभिन्न केंद्रों के 35 प्रतिनिधियों के साथ भाग लिया और अन्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संबंधी विभागों के साथ स्वदेशी रूप से विकसित महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के अपने दौरे के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में इसरो के प्रयासों की सराहना की। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद और विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों के सचिव भी उपस्थित थे।