आईआईटी खड़गपुर में इसरो – एसटीसी संगम -2025
होम / आईआईटी खड़गपुर में इसरो – एसटीसी संगम -2025

08 जुलाई, 2025

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के सहयोग से 1 और 2 जुलाई, 2025 को आईआईटी खड़गपुर में इसरो-एसटीसी संगम का दूसरा संस्करण आयोजित किया।

अध्यक्ष, इसरो और सचिव, अंतरिक्ष विभाग, डॉ. वी. नारायणन ने संगम का उद्घाटन किया और इसरो के वैज्ञानिक सचिव तथा आईआईटी खड़गपुर के निदेशक की उपस्थिति में इसरो-एसटीसी संगम का लेख संग्रह जारी किया। यह देश भर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में इसरो द्वारा स्थापित नौ एसटीसी में से चुनिंदा शोध परियोजनाओं के संकलन का एक व्यापक दस्तावेज़ है। इन परियोजनाओं ने महत्वपूर्ण तकनीकी प्रासंगिकता प्रदर्शित की है और अंतरिक्ष यान प्रणालियों, नोदन, संवेदक, सामग्री और एआई अनुप्रयोगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसरो के विभिन्न मिशनों में प्रत्यक्ष योगदान दिया है।

इसरो के एसटीसी के लगभग 150 संकाय सदस्यों और लगभग 50 वरिष्ठ इसरो वैज्ञानिकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया और इसरो के वर्तमान एवं भविष्य के मिशनों में विभिन्न अनुसंधान अवसरों एवं चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष, इसरो ने उच्च-स्तरीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में शिक्षा जगत और इसरो के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने नौ एसटीसी सहयोगी संस्थानों के योगदान की सराहना की और इसरो के भविष्य के मिशनों के साथ इन संस्थानों के गहन वैज्ञानिक वचनबद्धता को प्रोत्साहित किया।

इस दो दिवसीय सम्मेलन ने न केवल शैक्षणिक साझेदारी के माध्यम से तकनीकी प्रगति के प्रति इसरो की गहरी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित किया, बल्कि इस मंच पर आमंत्रित विचारों को भी साझा किया गया।

ISRO – STC Confluence -2025 at IIT Kharagpur distance due to quarantine protocol
ISRO – STC Confluence -2025 at IIT Kharagpur distance due to quarantine protocol
ISRO – STC Confluence -2025 at IIT Kharagpur distance due to quarantine protocol