इसरो ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी 2026 (एनएसएसएस-2026) की घोषणा की
होम / इसरो ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी 2026 (एनएसएसएस-2026) की घोषणा की

03 जुलाई, 2025

3 जुलाई, 2025 को डॉ. वी. नारायणन, सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो ने इसरो मुख्यालय से एक ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से 23वें राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी, यानी एनएसएसएस-2026 की घोषणा की और संगोष्ठी की वेबसाइट लॉन्च की।

इसरो ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी 2026 (एनएसएसएस-2026) की घोषणा की
इसरो ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी 2026 (एनएसएसएस-2026) की घोषणा की

चित्र : डॉ. वी. नारायणन, सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो 23वीं राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी की वेबसाइट लॉन्च करते हुए

राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी का 23वां संस्करण 23-27 फरवरी 2026 के दौरान मेघालय राज्य के उमियम में उत्तर पूर्व अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनई-सैक), अंतरिक्ष विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा।

ऑनलाइन कार्यक्रम में श्री ए एस किरण कुमार, पूर्व सचिव, अंतरिक्ष विभाग/अध्यक्ष, इसरो और अध्यक्ष, राष्ट्रीय आयोजन समिति-एनएसएसएस-2026, श्री एम. गणेश पिल्लई, वैज्ञानिक सचिव, इसरो, डॉ एस पी अग्रवाल, निदेशक, एनई-सैक, डॉ तीर्थ प्रतीम दास, निदेशक, विज्ञान कार्यक्रम कार्यालय, इसरो मुख्यालय के साथ-साथ भारतीय शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों के अनेक वरिष्ठ शिक्षाविद और इसरो/अं.वि. के अधिकारीगण शामिल हुए, जो इस संगोष्ठी के आयोजक सदस्य हैं।

वर्ष 1978 में शुरू हुआ राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी एक द्विवार्षिक आयोजन है, जिसने अंतरिक्ष अन्वेषण की वैश्विक प्रवृत्ति के अनुरूप अपने स्वरूप और दायरे में विकास यात्रा की है। अपने वर्तमान स्वरूप में एनएसएसएस को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के लिए एक माध्यम के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं को अपने वैज्ञानिक शोध प्रस्तुत करने, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि की वैज्ञानिक समस्याओं पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है, जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान के सभी क्षेत्रों के विषय शामिल होते हैं। संगोष्ठी में पूर्ण सत्र, सार्वजनिक व्याख्यान, तकनीकी समानांतर सत्रों में मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियाँ, एक समर्पित छात्र सत्र और प्रदर्शनी शामिल हैं।

To know more about the symposium, visit the Website of NSSS-2026: www.nsss2026.in