इसरो और भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान ने वैज्ञानिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
होम / इसरो और भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान ने वैज्ञानिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सितंबर 5, 2024

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), अंतरिक्ष विभाग ने अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्वेषण के क्षेत्र में वैज्ञानिक सहयोग के लिए भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान, भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान (आईआईजी) के साथ 4 सितंबर, 2024 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कार्यक्रम इसरो मुख्यालय, बेंगलूरु में हुआ और इसकी अध्यक्षता डॉ. सोमनाथ एस., अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अ. वि. ने की। समझौता ज्ञापन पर इसरो की ओर से इसरो के वैज्ञानिक सचिव श्री शांतनु भटावडेकर और आईआईजी की तरफ से आईआईजी के निदेशक प्रो. ए. पी. डिमरी ने हस्ताक्षर किए। डॉ. तीर्थ प्रतिम दास, निदेशक, विज्ञान कार्यक्रम कार्यालय, इसरो मुख्यालय; डॉ. जगदीश डी, उप निदेशक, विज्ञान कार्यक्रम कार्यालय, इसरो मुख्यालय; प्रो. एस. गुरुबरन, प्रोफेसर, आईआईजी और श्री आशुतोष शुक्ला, रजिस्ट्रार, आईआईजी साक्षी के तौर पर उपस्थित रहे। यह सहयोग सूर्य-पृथ्वी संबंधों की वैज्ञानिक समझ के साथ-साथ अंतरिक्ष की खोज में संयुक्त कार्यक्रम तैयार करने की सुविधा प्रदान करेगा।

ISRO and IIG Sign MOU for Scientific Collaboration