अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी महासंघ (आई.ए.एफ.) के उपाध्यक्ष के रूप में इसरो के वैज्ञानिक का चयन होम
28 सितंबर, 2022
इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. ए.के. अनिल कुमार को 18-22 सितंबर, 2022 के दौरान पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी कांग्रेस (आई.ए.सी.) 2022 के वार्षिक सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी महासंघ (आई.ए.एफ.) का उपाध्यक्ष चुना गया। सन् 1951 में स्थापित, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी सहासंघ (आई.ए.एफ.), सभी विश्वव्यापी अग्रणी अंतरिक्ष एजेंसियों, कम्पनियों, अनुसंधान संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, सोसाइटियों, संघों, संस्थानों एवं संग्रहालयों सहित 72 देशों में 433 सदस्यों वाली विश्व की अग्रणी अंतरिक्ष पक्षधर निकाय है। आई.ए.एफ. सक्रिय रूप से शांतिपूर्ण उद्देश्यों हेतु अंतरिक्षयानिकी के विकास को प्रोत्साहित करता है तथा अंतरिक्ष से संबंधित वैज्ञानिक एवं तकनीकी सूचना का प्रसारण करता है। वर्तमान में इस्ट्रैक, बेंगलूरु के सह निदेशक, डॉ. ए.के. अनिल कुमार सुरक्षित एवं दीर्घकालीन अंतरिक्ष प्रचालन प्रबंधन हेतु इसरो की गतिविधियों का नेतृत्व करते रहे हैं। यह इसरो के अंतरिक्ष प्रयासों की पहचान है, जो अंतरिक्ष सहयोग को बढाने में सहायक है।