इसरो के उपग्रहों द्वारा चक्रवात दाना पर नज़र
होम / इसरो के उपग्रहों द्वारा चक्रवात दाना पर नज़र

अक्तूबर 24, 2024

चक्रवाती तूफान 'दाना' तेजी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों की ओर बढ़ रहा है। इसरो के उपग्रह 20-अक्टूबर-2024 से चक्रवात पर नज़र रख रहे हैं। इसरो के ध्रुवीय कक्षा की परिक्रमा करने वाले उपग्रह ईओएस-06 और भूस्थैतिक उपग्रह इन्सैट-3डीआर नियमित रूप से चक्रवात की स्थिति पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

इसरो का ध्रुवीय कक्षा की परिक्रमा करने वाला उपग्रह ईओएस-06 का स्कैटरोमीटर संवेदक चक्रवात के बनने से पहले ही समुद्री हवाओं और उनके परिसंचरण की स्थिति बताता है।

ISRO Satellites track Cyclone DANA

इसरो के ईओएस-06 उपग्रह स्कैटरोमीटर पवनों के प्रतिबिंब 20 अक्टूबर 2024 को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' की उत्पत्ति को दर्शाते हैं, जो गहरे दबाव / चक्रवाती तूफान की तीव्रता से काफी पहले के है।

ISRO Satellites track Cyclone DANA

इसरो के ईओएस-06 उपग्रह स्कैटरोमीटर प्रतिबिंब 23 अक्टूबर 2024 को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' के पवन की दिशा और तीव्रता को दर्शाते हैं।

उपग्रह से प्राप्त वीडियो 19 से 23 अक्टूबर 2024 के दौरान समुद्री पवन की तीव्रता और दिशा दिखा रहे हैं।

स्कैटरोमीटर पवन वीडियो 1

विवरण: इसरो ईओएस-06 उपग्रह स्कैटरोमीटर ने 19 से 23-अक्टूबर-2024 के दौरान बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' की उत्पत्ति को दर्शाने वाला जीवंत प्रतिबिंब
प्रारूप:webm
फ़ाइलकासाइज़:1.97MB
अवधि:00:00:27
Plugin : NA

स्कैटरोमीटर पवन वीडियो 2

विवरण: इसरो ईओएस-06 उपग्रह स्कैटरोमीटर ने 19 से 23-अक्टूबर-2024 के दौरान बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' की उत्पत्ति को दर्शाने वाला जीवंत प्रतिबिंब
प्रारूप:webm
फ़ाइलकासाइज़ : 2.09 MB
अवधि: 00:00:16
Plugin : NA

इसके अलावा, इसरो भूस्थैतिक उपग्रह इन्सैट-3डीआर नियमित अंतराल पर बादलों की संक्षिप्त गतिशीलता संबंधी जानकारी प्रदान करता है।

विवरण: 19 से 23-अक्टूबर-2024 के दौरान बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' की गति को दर्शाते हुए इसरो इन्सैट-3डीआर उपग्रह चमक तापमान जीवंत प्रतिबिंब
प्रारूप : webm
फ़ाइलकासाइज़ : 121 KB
Duration : 00:00:04
अवधि : NA

उपग्रह से प्राप्त ये सूचनाएं भारत में चक्रवात के खतरे की बेहतर निगरानी और शमन में मदद करती हैं।