इन्सैट-3डीएस ने पृथ्वी का प्रतिबिंबन शुरू किया
होम / इन्सैट-3डीएस ने पृथ्वी का प्रतिबिंबन शुरू किया

11 मार्च, 2024

मौसम विज्ञान उपग्रह इन्सैट-3डीएस ने भू-प्रतिबिंबन प्रचालन शुरू किया। मौसम विज्ञान नीतभार (6-चैनल प्रतिबिंबित्र और 19-चैनल परिज्ञापी) द्वारा प्रतिबिबों के पहले सेट का प्रगृहण 7 मार्च, 2024 को किया गया था।

इस उपग्रह का प्रमोचन 17 फरवरी, 2024 को किया गया। कक्षा-उन्नयन प्रचालन के बाद, उपग्रह 28 फरवरी, 2024 को कक्षीय परीक्षण (आईओटी) के लिए र्निदिष्ट भू-स्थिर स्लॉट पर पहुंच गया। उपग्रह संचार का कक्षीय परीक्षण 29 फरवरी, 2024 और 3 मार्च, 2024 के बीच आयोजित किया गया। मौसम विज्ञान नीतभार के कक्षीय परीक्षण के भाग के रूप में प्रतिबिंबित्र और परिज्ञापी नीतभार के लिए प्रतिबिंबन का पहला सत्र 7 मार्च 2024 को आयोजित किया गया। नीतभार के मापदंडों को नीतभार विनिर्देशों का पालन करते हुए सही पाया गया है। इस प्रकार, इन्सैट-3डीएस के सभी नीतभारों का नामीय प्रदर्शन हेतु परीक्षण किया गया है।

3डीएस पर लगे प्रतिबिंबित्र और परिज्ञापी नीतभार 3डी और 3डीआर पर लगे नीतभार के समान हैं। विकिरणमितीय सटीकता, ब्लैक बॉडी अंशांकन, तापीय प्रबंधन और प्रतिबिंबन प्रवाह क्षमता सहित अन्य में महत्वपूर्ण सुधार हासिल किए गए हैं। नीतभारों को अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक), अहमदाबाद में डिजाइन और विकसित किया गया है। आरंभिक प्रतिबिबों को मुख्य नियंत्रण सुविधा (एमसीएफ), हासन में संसाधित और जारी किया गया है।

6-चैनल प्रतिबिंबित्र उपकरण कई वर्णक्रमीय चैनलों या तरंगदैर्ध्य में पृथ्वी की सतह और वायुमंडल की प्रतिबिबों का प्रगृहण करता है। कई चैनलों के उपयोग से विभिन्न वायुमंडलीय और सतह घटनाओं जैसे बादल, एरोसोल, भूमि सतह तापमान, वनस्पति स्वास्थ्य और जल वाष्प वितरण के बारे में जानकारी एकत्रित की जा सकती है। प्रतिबिंबित्र को अपनी रुचि की विशिष्ट विशेषताओं का प्रगृहण करने के लिए संरूपण किया जा सकता है। 19-चैनल परिज्ञापी नीतभार विभिन्न वायुमंडलीय घटकों और जल वाष्प, ओजोन, कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य गैसों द्वारा उत्सर्जित विकिरण के संसूचन के लिए सावधानीपूर्वक चुने गए चैनलों के माध्यम से पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा उत्सर्जित विकिरण को प्रगृहण करता है, जबकि अन्य नीतभारों को वायुमंडल की विभिन्न परतों में तापमान भिन्नताओं को मापने के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है।

ये नीतभार उपयोगकर्ता समुदाय के लिए 40 से अधिक भूभौतिकीय डेटा उत्पाद उत्पन्न करते हैं जैसे कि समुद्र सतह तापमान, वर्षा (अवक्षेपण) उत्पाद, भूमि सतह तापमान, कोहरे की तीव्रता, बहिर्गामी दीर्घतरंग विकिरण, वायुमंडलीय गति सदिश, उच्च विभेदन पवन, ऊपरी क्षोभमंडलीय आर्द्रता, बादल गुणधर्म, धूम्र, आग, माध्य सतह दबाव, तापमान प्रोफाइल, जल वाष्प प्रोफाइल, सतह परत तापमान, कुल ओजोन आदि। एकत्रित किए गए डेटा से वायुमंडल की ऊर्ध्वाधर संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त होती है, जो मौसम की भविष्यवाणी, जलवायु निगरानी और वायुमंडलीय प्रक्रियाओं को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।

INSAT-3DS begins imaging the Earth

INSAT-3DS Imager first-image (false colour composite) Red (Visible), Green (Short Wave Infrared), Blue (Mid Infrared) March 7, 2024, 05:50 UT

INSAT-3DS begins imaging the Earth

INSAT-3DS Imager first-image (false colour composite) Red (Visible), Green (Visible), Blue (Thermal Infrared) March 7, 2024, 05:50 UT

INSAT-3DS begins imaging the Earth

INSAT-3DS 6-Channel Imager first image March 7, 2024, 05:50 UT

INSAT-3DS begins imaging the Earth

VIS

INSAT-3DS begins imaging the Earth

INSAT-3DS 19-Channel Sounder first image March 7, 2024, 05:50 UT