01 दिसंबर, 2023
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त महामहिम श्री फिलिप ग्रीन ने 01 दिसंबर, 2023 को अंतरिक्ष भवन का दौरा किया और श्री सोमनाथ एस, अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)/सचिव, अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.) से मुलाकात की।
गगनयान मिशनों के लिए कोकोस (कीलिंग) द्वीप में अस्थायी ग्राउंड स्टेशन की प्रस्तावित स्थापना में इसरो को ऑस्ट्रेलियाई प्राधिकारियों का सक्रिय समर्थन; द्विपक्षीय और बहुपक्षीय प्लेटफार्मों पर अन्य चल रहे अंतरिक्ष कार्य; अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई संस्थाओं के बीच बढ़ते संवाद; ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष निवेश (आईएसआई) इंडिया स्ट्रीम की वर्तमान स्थिति; भारत में आयोजित अंतरिक्ष कार्यक्रमों में ऑस्ट्रेलिया उद्योगों की बढ़ी हुई भागीदारी; ऑस्ट्रेलिया में डिजाइन किए गए भारत में अंतरिक्ष संबंधी घटकों के निर्माण की संभावना की खोज करना उच्च आयुक्त और अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अं.वि. के बीच चर्चा के कुछ मुख्य बिंदु थे।