गगनयान निम्न तुंगता बचाव मोटर (एल.ई.एम.) स्थैतिक परीक्षण होम /गगनयान निम्न तुंगता बचाव मोटर (एल.ई.एम.) स्थैतिक परीक्षण


दिनांक 10 अगस्त, 2022 को श्रीहरिकोटा से कर्मीदल बचाव प्रणाली के निम्न तुंगता बचाव मोटर (एल.ई.एम.) का सफलतापूर्वक परीक्षण ज्वलन के साथ गगनयान परियोजना में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि पूरी हुई।

कर्मीदल बचाव प्रणाली (सी.ई.एस.) किसी संभाव्य घटना के मामले में गगनयान मिशन के कर्मीदल मॉड्यूल को निकाल देती है तथा अंतरिक्षयात्रियों का बचाव करती है।

उड़ान के प्रारंभिक चरण के दौरान मिशन के विफल होने के मामले में प्रमोचन रॉकेट से कर्मीदल मॉड्यूल को निकालने के लिए सी.ई.एस. को अपेक्षित प्रणोद मुहैय्या कराता है।

एल.ई.एम. व्यावर्तक विशेष प्रयोजन ठोस रॉकेट मोटर है, जिसमें चार उत्क्रम प्रवाह तुंड लगे होते हैं तथा 5.98 सेकण्ड (सामान्य) के ज्वलन काल के साथ 842 के.एन. (सामान्य) अधिकतम समुद्र स्तरीय प्रणोद उत्पन्न करता है। कर्मीदल मॉड्यूल पर निर्वातक प्ल्यूम (पिच्छक) टकराव से बचने के लिए एल.ई.एम. का तुंडांत प्रमोचक रॉकेट के अग्र भाग के अंत पर लगाया जाता है और पारंपरिक रॉकेट मोटरों के आखिरी सिरे पर माऊंट किया जाता है। इससे ठोस रॉकेट मोटर में उत्क्रम प्रवाह बहु तुंड के उपयोग की आवश्यकता होती है। उत्क्रम प्रवाह तुंड, तुंड क्षेत्र में निर्वातक गैस की प्रवाह दिशा के उत्क्रमण को समाविष्ट करता है।

स्थैतिक परीक्षण के मुख्य उद्देश्य निम्नवत है:

  • मोटर प्राक्षेपिक प्राचलों का मूल्यांकन करना।
  • मोटर उप प्रणाली के निष्पादन को वैधीकृत करना तथा डिजाइन संभावनाओं की पुष्टि करना।
  • मुख्य रूप से अपरदन / अपादान कारक विशेषताओं की पुष्टि करने के लिए तुंड अस्तरों की तापीय निष्पादन का मूल्यांकन करना।
  • सभी अंतरापृष्ठों की विश्वसनीयता को वैधीकृत करना।
  • हेड-एण्ड माउंट सुरक्षित आर्म (एच.एम.एस.ए.) आधारित प्रज्वलन प्रणाली के निष्पादन का मूल्यांकन करना।
  • प्रवाह में कुसंरेखण तथा परिवर्तन और प्रवाह उत्क्रमण सहित अन्य प्रकार्यात्मक प्राचलों के कारण पार्श्व प्रणोद का मूल्यांकन करना।

Gaganyaan Low Altitude Escape Motor (LEM) Static Test

Gaganyaan Low Altitude Escape Motor (LEM) Static Test

Gaganyaan Low Altitude Escape Motor (LEM) Static Test