फ्रांस के सांसदों का इसरो दौरा होम/ फ्रांस के सांसदों का इसरो दौरा

मार्च 16, 2023

समिति के अध्यक्ष महामहिम श्री जीन-लुइस बोरलैंग्स के नेतृत्व में फ्रांसीसी नेशनल असेंबली की विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति के फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने 16 मार्च, 2023 को विदेश मंत्रालय द्वारा समन्वित अपनी समग्र भारत यात्रा के हिस्से के रूप में इसरो मुख्यालय का दौरा किया। इसरो के समानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक डॉ. आर उमामहेश्वरन के नेतृत्व में इसरो / अं.वि. प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, गगनयान कार्यक्रम में विकास और भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र के अवसरों पर प्रकाश डाला।

लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग और अंतरिक्ष क्षेत्र में उद्योगों के लिए उपलब्ध अवसरों की सराहना करते हुए, फ्रांसीसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत-फ्रांस अंतरिक्ष संबंधों को और मजबूत करने के लिए फ्रांसीसी सरकार से निरंतर समर्थन के लिए काम करने पर सहमति व्यक्त की।

French Parliamentarians visit ISRO