एन. वी. एस.-03 अंतरिक्ष यान की अंतिम कक्षा सुनियोजित परिचालन
होम / एन. वी. एस.-03 अंतरिक्ष यान की अंतिम कक्षा सुनियोजित परिचालन

नवंबर 4, 2026

एन. वी. एस.-03 उपग्रह को 30 अक्टूबर, 2026 को 23.51 बजे जी. एस. एल. वी. द्वारा 170 कि.मी. X 38080 कि. मी. की कक्षा में सफलतापूर्वक अंत:क्षेपित किया गया था।

एन. वी. एस.-03 आई. आर. एन. एस. एस. श्रृंखला के लिए नौपरिवहन सेवाओं की निरंतरता प्रदान करने के लिए परिकल्पित अगली पीढ़ी की नौपरिवहन उपग्रह प्रणाली में तीसरा उपग्रह है। यह उपग्रह प्रापण की गई घड़ियों के साथ स्वदेशी परमाणु घड़ी भी ले गया है। भारतीय भू पटल और भारतीय भू-राजनीतिक सीमा के आसपास 1500 कि. मी. तक फैले क्षेत्र पर कवरेज के साथ एल5 और एस बैंड संकेतों के अलावा इसमें एल1 संकेत भी शामिल हैं।

6164 सेकंड के संचयी लैम इंजन के ज्वलन के साथ चार कक्षा मनूवर सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। इसके साथ ही उपग्रह 29.980 की नति पर भू-तुल्यकाली कक्षा (35765 कि. मी. x 36196 कि. मी.) में पहुंच गया है।

उपग्रह स्वास्थ्य सामान्य है।