भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रभारी राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की।
होम / भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रभारी राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की।

फरवरी 11, 2025

भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रभारी राजदूत, महामहिम जोरगन केंडल एंड्रूस ने आज (11 फरवरी, 2025) अंतरिक्ष भवन का दौरा किया एवं अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग, डॉ वी. नारायणन से मुलाकात की।

अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग ने अपने स्वागत भाषण में दोनों पक्षों के हितधारकों को शामिल करते हुए बढ़ते द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग और इसके लिए दोनों पक्षों के दूतावासों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रभारी राजदूत ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर अवतरण और अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रयोग (स्पेडेक्स) जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए इसरो को बधाई दी और अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों के परिणामस्वरूप भारत में बढ़ते अंतरिक्ष परितंत्र की सराहना की।

प्रमोचन हेतु इसरो-नासा के संयुक्त उपग्रह (निसार) की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए इसरो-नासा के संयुक्त मिशन में प्रगति, अंतरिक्ष अन्वेषण पर आगामी वैश्विक सम्मेलन (गलेक्स2025, 7-9 मई, 2025, नई दिल्ली) में अमेरिकी उद्योगों की भागीदारी, वाणिज्यिक अंतरिक्ष उप-कार्यकारी समूह की चर्चा के परिणामस्वरूप स्पेस बिजनेस फोरम के आयोजन पर विचार किया गया।

दोनों पक्षों ने व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की स्थापना के लिए अंतरिक्ष सहयोग की भूमिका पर बल दिया तथा इसे और मजबूत करने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने की पुष्टि की।

भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रभारी राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की।
 भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रभारी राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की।