ई.एस.ए. प्रतिनिधिमंडल द्वारा इसरो केंद्रों का दौरा होम/ई.एस.ए. प्रतिनिधिमंडल द्वारा इसरो केंद्रों का दौरा

मार्च 31, 2023

यूरोपीय कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक श्री एरिक मोरेल के नेतृत्व में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ई.एस.ए. ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने 27-31 मार्च, 2023 के दौरान अहमदाबाद और बेंगलुरु में इसरो: अं.वि. केंद्रों का दौरा किया। सैक, पी.आर.एल., यू.आर.एस.सी.का दौरा करने के बाद, एच.एफ.एस.सी., इस्ट्रैक और एनसिल, प्रतिनिधिमंडल ने 31 मार्च, 2023 को इसरो मुख्यालय में श्री एस. सोमनाथ, अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अं.वि., और अन्य वरिष्ठ इसरो अधिकारियों के साथ समापन बैठक की।

बैठक में भू प्रेक्षण, विज्ञान कार्यक्रम, नौवहन, मानव अंतरिक्ष उड़ान, संचालन और प्रौद्योगिकी में सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों को खोलने से उभरने वाले अवसरों पर भी चर्चा की गई। ई.एस.ए. ने तकनीकी विशेषज्ञता, डेटा और उपकरणों को साझा करके उद्योग और शिक्षा सहित भारतीय अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। इसरो ने भारतीय प्रमोचन वाहनों और पी.एस.एल.वी. कक्षीय प्रायोगिक मॉड्यूल में प्रयोगों पर ई.एस.ए. के विज्ञान मिशनों के लिए राइड-शेयरिंग का पता लगाने की पेशकश की। दोनों एजेंसियों ने विशेषज्ञों के आदान-प्रदान के लिए काम करने और भारतीय और यूरोपीय उद्योगों को शामिल करने वाली संयुक्त गतिविधियां संचालित करने पर सहमति व्यक्त की।

ESA Delegation Visits ISRO Centres
ESA Delegation Visits ISRO Centres