9 मार्च, 2024
उच्च शिक्षा और विज्ञान की डेनिश संसदीय समिति ने 8 मार्च, 2024 को अध्यक्ष, इसरो/ सचिव, अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.) से मुलाकात की। डेनिश समिति की अध्यक्षता महामहिम सुश्री कैटरीन रोब्सो ने की। बैठक में इसरो/अं.वि. के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
समिति को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्ष, इसरो ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में विनिर्माण, विनियमन और गैर-सरकारी संस्थाओं की भागीदारी के संदर्भ में रुझानों को रेखांकित किया। इसके बाद हुई चर्चा के दौरान, डेनिश समिति ने स्टार्ट-अप को आकर्षित करने, एजेंसी-स्तरीय सहयोग शुरू करने, योज्य प्रौद्योगिकी जैसी नवीनतम विनिर्माण तकनीकों की क्षमता विकसित करने, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में राष्ट्रीय महत्व के विश्वविद्यालय और संस्थाओं की भागीदारी, अंतरिक्ष मलबा के उपशमन के लिए योजनाओं और दृष्टिकोण, आदि के बारे में जानकारी हासिल की। अध्यक्ष, इसरो ने भारत-डेनमार्क उद्योग-स्तरीय सहयोग और इसरो द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण का उपयोग करने के लिए आगंतुक समिति को आमंत्रित किया।