एस्टिक 2026 के अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकियाँ विषयगत सत्र के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन इसरो मुख्यालय में किया गया
होम /एस्टिक 2026 के अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकियाँ विषयगत सत्र के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन इसरो मुख्यालय में किया गया

अक्तूबर 23, 2026

अंतरिक्ष विभाग / भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 21 अक्टूबर, 2026 को बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (एस्टिक 2026) के अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकियाँ विषयगत सत्र के लिए एक पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया।

एस्टिक 2026 का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में निर्धारित है। यह सम्मेलन वैज्ञानिक उन्नति को गति देने, सहयोग को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत@2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परितंत्र को एक साथ लाता है। अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकियाँ इस सम्मेलन के विषयगत क्षेत्रों में से एक है।

पूर्वावलोकन कार्यक्रम डॉ. वी. नारायणन, सचिव, अंतरिक्ष विभाग / अध्यक्ष, इसरो; श्री डी. के. सिंह, निदेशक, यूआरएससी एवं अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकियाँ विषयगत समिति के अध्यक्ष; डॉ. राजीव जायसवाल, निदेशक, आईटीएलयू / वि.का.अ, अंतरिक्ष विभाग शाखा सचिवालय, नई दिल्ली; के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

एस्टिक-2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम के दौरान इसरो के अध्यक्ष उपस्थित अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए

एस्टिक-2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम के दौरान इसरो के अध्यक्ष उपस्थित अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं एस्टिक 2026 के विषयगत वीडियो के प्रदर्शन के साथ हुआ। डॉ. राजीव जायसवाल ने एस्टिक 2026 तथा अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकियाँ विषयगत सत्र के उद्देश्यों का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया। श्री डी. के. सिंह ने उद्घाटन संबोधन दिया तथा विषयगत सत्र के मुख्य केंद्र बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

सभा को संबोधित करते हुए, डॉ. वी. नारायणन ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय नवाचार परितंत्र को सुदृढ़ करने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के महत्व पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय विकास तथा विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को समर्थन देने में अंतरिक्ष विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी शामिल था। पूर्वावलोकन कार्यक्रम ने आगामी विषयगत सत्र का अवलोकन प्रस्तुत किया तथा एस्टिक 2026 में इसरो की भागीदारी के लिए उत्साह एवं गति का संचार किया।

अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकियाँ विषयगत सत्र का आयोजन अंतरिक्ष विभाग / इसरो द्वारा एस्टिक 2026 के भाग के रूप में 29 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा।