इसरो द्वारा अगले जी.एस.एल.वी. मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति परीक्षण
होम / इसरो द्वारा अगले जी.एस.एल.वी. मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति परीक्षण

10 नवंबर , 2026

इसरो ने 5 नवंबर, 2026 को आगामी जी.एस.एल.वी. मिशन (GSLV-F19) के लिए निर्धारित क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति परीक्षण (फ्लाइट एक्सेप्टेंस टेस्ट) सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह परीक्षण महेंद्रगिरि स्थित इसरो नोदन कॉम्प्लेक्स (इसरो प्रोपल्सन कॉम्पलेक्स) के परीक्षण सुविधा में किया गया। मुख्य इंजन (मेन इंजन – एम.ई.) तथा गैस जनरेटर (गैस जेनरेटर – जी.जी.), दोनों का प्रज्वलन अपेक्षा के अनुरूप हुआ। स्थिर अवस्था में प्रचालन (स्टेडी-स्टेट ऑपरेशन) के दौरान इंजन का निष्पादन सामान्य रहा तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप रहा। परीक्षण की अवधि 200 सेकंड थी और इंजन का निष्पादन संतोषजनक रहा तथा परीक्षण-पूर्व अनुमानों के अनुरूप पाया गया। इस इंजन को जी.एस.एल.वी.-एफ19 मिशन के क्रायोजेनिक चरण (क्रायोजेनिक स्टेज) में शामिल किया जाएगा, जिसके माध्यम से एन.वी.एस.-04 नौवहन उपग्रह का प्रमोचन किया जाएगा।

दिनांक 05 नवंबर, 2026 को आई.पी.आर.सी., महेंद्रगिरि में क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति परीक्षण।

दिनांक 05 नवंबर, 2026 को आई.पी.आर.सी., महेंद्रगिरि में क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति परीक्षण।