चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने इसरो मुख्यालय का दौरा किया होम / चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने इसरो मुख्यालय का दौरा किया
फरवरी 16, 2023
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम. एस.एम. वी.एस.एम. ने 16.02.2023 को इसरो मुख्यालय, अंतरिक्ष भवन, बेंगलूरु का दौरा किया और श्री एस सोमनाथ, सचिव, अंतरिक्ष विभाग/ अध्यक्ष, इसरो तथा अंतरिक्ष विभाग एवं इसरो के अन्य अधिकारियों से चर्चा की। इसरो टीम ने समानव अंतरिक्ष उड़ान सहित इसरो गतिविधियों, कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित अनुप्रयोगों पर प्रस्तुतिकरण दिया।