मई 09, 2023
रुड़की में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया गया। श्री सोमनाथ एस., सचिव, अंतरिक्ष विभाग और अध्यक्ष, इसरो ने इसरो-आई.आई.टी.आर. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के कार्यालय परिसर के साथ इसका उद्घाटन किया। उन्होंने शोध स्कॉलरों और संकाय सदस्यों को अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर काम करने और विभिन्न अनुप्रयोगों, व्यवसायों और विविध लाभों को विकसित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने निर्माण और स्टार्टअप की क्षमता के लिए अग्रणी अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया ।
श्री सोमनाथ एस ने एक सार-संग्रह 'रिसर्च एरिया इन स्पेस 2023' और 'एटलस: एक्सप्लोरिंग फुटप्रिंट्स ऑफ द पास्ट हेरिटेज डॉक्यूमेंटेशन - ए जियोस्पेशियल अप्रोच' जारी किया, जिसे रेस्पोंड, क्षमता निर्माण एवं जन बाह्यसंपर्क कार्यक्रम कार्यालय, इसरो मुख्यालय और आई.आई.आर.एस. देहरादून द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रो. के.के. पंत, निदेशक, आई.आई.टी. रुड़की ; प्रो अपूर्ब कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स अफेयर्स, आई.आई.टी. रुड़की, प्रो. संजय एच उपाध्याय, प्रमुख, सी.एस.एस.टी. और समन्वयक, इसरो-आई.आई.टी.आर. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ; श्री सुधीर कुमार एन, निदेशक, सीबीपीओ, इसरो; इसरो के अन्य गणमान्य व्यक्ति, आई.आई.टी. रुड़की का दौरा करने वाले पूर्व-छात्र और छात्र उपस्थित रहे।