एस्ट्रोसैट के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
होम / एस्ट्रोसैट के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

29 जनवरी, 2026

भारत की प्रथम बहु-तरंगदैर्ध्य अंतरिक्ष वेधशाला, एस्ट्रोसैट ने सितंबर 2025 में सफलतापूर्वक प्रचालन के एक दशक पूरे कर लिए। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यू. आर. राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी) द्वारा बेंगलूरु में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जो भारत और दुनिया भर के शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक परिणामों पर चर्चा करने, प्रमुख खोजों को उजागर करने, तकनीकी चुनौतियों का समाधान करने और भविष्य की दिशाओं का पता लगाने के लिए एक साथ लाएगा।

 International conference on Celebrating Ten years of AstroSat