ट्यूनीशिया गणराज्य के राजदूत की अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात होम /ट्यूनीशिया गणराज्य के राजदूत की अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात

7 नवंबर, 2023

Ambassador of Republic of Tunisia met 
             Chairman, ISRO

ट्यूनीशिया गणराज्य की महामहिम राजदूत श्रीमती हैवेत तलबी ईपी बिलेल ने 07 नवंबर, 2023 को इसरो मुख्यालय का दौरा किया और श्री सोमनाथ एस, अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) / सचिव, अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.) से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत - ट्यूनीशिया में अंतरिक्ष सहयोग, विशेष रूप से कृषि और जल संसाधन निगरानी के क्षेत्र में अंतरिक्ष आधारित इनपुट का उपयोग करने में अवसरों पर चर्चा की। भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों को ध्यान में रखते हुए, दोनों पक्षों ने अंतरिक्ष उद्योग स्तर के सहयोग की संभावनाओं के अन्वेषण पर भी सहमति व्यक्त की।