भारत में चेक गणराज्य के राजदूत की अध्यक्ष, इसरो/ सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात होम /अध्यक्ष इसरो/ भारत में चेक गणराज्य के राजदूत की अध्यक्ष, इसरो/ सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात
01 दिसंबर, 2022
01 दिसंबर, 2022 को भारत में चेक गणराज्य के राजदूत माननीय डॉ. एलिस्काज़िगोवा ने इसरो मुख्यालय में श्री एस. सोमनाथ, अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)/ सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की। बेंगलूरु में चेक गणराज्य के उद्योग और व्यापार मंत्रालय में विदेश आर्थिक नीति विभाग के निदेशक तथा चेक गणराज्य के मानद कोन्सुल भी राजदूत के साथ पधारे।
भारत में चेक गणराज्य के राजदूत ने दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष उद्योग स्तर के सहयोग को सशक्त बनाने में गहरी रुचि व्यक्त की और चेक अंतरिक्ष संस्थानों और उद्योगों के भ्रमण एवं परिचर्चा के लिए चेक गणराज्य पधारने हेतु भारतीय अंतरिक्ष प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया। इस पर कार्य हेतु सहमति के दौरान, अध्यक्ष, इसरो/ सचिव, अंतरिक्ष विभाग ने अंतरिक्ष सुधारों और भारत में उभरते अंतरिक्ष परितंत्र पर प्रकाश डाला, जो न केवल भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष गतिविधियों में भी योगदान दे सकता है।