अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग से 22 फरवरी, 2023 को इसरो मुख्यालय में मुलाकात की। होम /अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग से 22 फरवरी, 2023 को इसरो मुख्यालय में मुलाकात की।

फरवरी 24, 2023

माननीय डॉ. ह्यूगो जेवियर गोब्बी, भारत में अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूत ने श्री सोमनाथ एस. अध्यक्ष, इसरो/ सचिव, अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की।

इस बैठक के दौरान इसरो और अर्जेंटीना अंतरिक्ष एजेंसी (सीओएनएई) के बीच प्रवर्तमान संवाद भारत और अर्जेंटीना के बीच अंतरिक्ष संबंधों के विस्तार के संभावित अवसरों (भारत सरकार द्वारा घोषित अंतरिक्ष सुधारों के मद्देनजर) पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अंतरिक्ष विभाग ने अप्रैल 2023 में शिलांग में जी20 स्पेस लीडर्स इकोनॉमी मीटिंग (एस.एल.ई.एम.) प्रीकर्सर इवेंट में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना के राजदूत को निमंत्रण दिया। अर्जेंटीना के राजदूत ने जुलाई 2023 में इसरो का दौरा करने के लिए अर्जेंटीना के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री की रुचि के बारे में बताया।

Ambassador of Argentina to India met Chairman, ISRO/ Secretary, DOS