आदित्य-एल.1 मिशन: चौथे ए.ओ. चक्र के प्रेक्षणों के लिए प्रस्तावों के अनुरोध हेतु अवसर की घोषणा (ए.ओ.)
होम / आदित्य-एल.1 मिशन: चौथे ए.ओ. चक्र के प्रेक्षणों के लिए प्रस्तावों के अनुरोध हेतु अवसर की घोषणा (ए.ओ.)

16 अक्तूबर, 2026

आदित्य-एल.1 मिशन भारत के अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो सूर्य-पृथ्वी एल.1 बिंदु से सूर्य के निरंतर और व्यापक प्रेक्षणों को सक्षम बनाता है। वैश्विक वैज्ञानिक उपयोगिता हेतु मिशन वैज्ञानिक डेटा सार्वजनिक डोमेन में नियमित रूप से जारी किए जाते हैं। वर्तमान में सार्वजनिक डोमेन में 37 टी.बी. से अधिक डेटा उपलब्ध है और कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परिणाम अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित किए गए हैं। इस अनूठे मिशन से वैज्ञानिक परिणाम को और अधिक बढ़ाने के लिए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आदित्य-एल.1 प्रेक्षण समय के लिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सौर भौतिकी समुदाय से प्रस्ताव आमंत्रित करते हुए चौथी अवसर की घोषणा (ए.ओ.) जारी की है। अधोलिखित दस्तावेज़ योग्यता प्रक्रिया, प्रस्ताव प्रस्तुति प्रक्रिया और प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रेक्षण समय-सारणी की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। शोधकर्ताओं को ए.ओ. के संपूर्ण विवरण का अध्ययन करने और उच्च गुणवत्तायुक्त प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जो सौर और सूर्यमंडलीय विज्ञान से संबंधित हमारी समझ को उन्नत बनाते हैं।

[चौथे ए.ओ. चक्र (पी.डी.एफ.) के लिए संपूर्ण आदित्य-एल.1 अवसर की घोषणा को खोलने हेतु यहाँ क्लिक करें] pdf icon PDF - 163 KB