आदित्य-एल1 मिशन: द्वितीय एओ चक्र के प्रेक्षणों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने हेतु अवसर की घोषणा (एओ)
होम / आदित्य-एल1 मिशन: अवसर की घोषणा (एओ)

अप्रैल 02, 2026

आदित्य-एल1 मिशन भारत के अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु से सूर्य के निरंतर और व्यापक प्रेक्षण को संभव बनाया है। इस मिशन से प्राप्त वैज्ञानिक डेटा को नियमित रूप से वैश्विक वैज्ञानिक उपयोग के लिए सार्वजनिक किया जाता है। वर्तमान में 27टीबी से अधिक डेटा सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है और कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परिणाम अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।इस अनूठे मिशन से प्राप्त वैज्ञानिक लाभ को और अधिक बढ़ाने के लिए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आदित्य-एल1 प्रेक्षण समय के लिए भारतीय सौर भौतिकी समुदाय से प्रस्ताव आमंत्रित करते हुए द्वितीय अवसर की घोषणा (एओ) जारी की है। नीचे दिए गए दस्तावेज़ में पात्रता मानदंड, प्रस्ताव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया और प्रस्ताव प्रस्तुति के लिए प्रेक्षण अनुसूची का विवरण दिया गया है। शोधकर्ताओं को संपूर्ण अवसर की घोषणा का अध्ययन करने और सौर एवं सूर्यमंडलीय विज्ञान की हमारी समझ को आगे बढ़ाने वाले उच्च गुणवत्ता युक्त प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

द्वितीय एओ चक्र के लिए पूर्ण आदित्य-एल1 अवसर की घोषणा देखने के लिए यहां क्लिक करें । pdf icon PDF - 163 KB