आदित्य-एल1 मिशन: तृतीय एओ चक्र के प्रेक्षण हेतु प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए अवसर की घोषणा (एओ)
होम / आदित्य-एल1 मिशन: तृतीय एओ चक्र के प्रेक्षण हेतु प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए अवसर की घोषणा (एओ)

16 जुलाई, 2026

आदित्य-एल1 मिशन भारत के अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम में एक अहम पड़ाव है, जो सूर्य–पृथ्वी एल1 बिंदु से सूर्य का सतत एवं व्यापक प्रेक्षण को सक्षम बनाता है। इस मिशन से प्राप्त वैज्ञानिक आँकड़े सम्पूर्ण विश्व में वैज्ञानिकों के उपयोग हेतु नियमित रूप से सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराए जाते हैं। वर्तमान में 30 टीबी से अधिक डेटा सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है तथा इस मिशन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परिणाम समकक्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इस विशिष्ट मिशन से प्राप्त होने वाले वैज्ञानिक परिणामों को और बेहतर बनाने के लिए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आदित्य-एल1 मिशन के प्रेक्षण समय हेतु भारतीय सौर भौतिकी समुदाय से प्रस्ताव आमंत्रित करते हुए तीसरे अवसर की घोषणा (एओ) जारी की है। नीचे दिए गए दस्तावेज़ में पात्रता मानदंड, प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया तथा प्रेक्षण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। शोधकर्ताओं से अनुरोध है कि वे एओ के सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक पढ़ें और ऐसे उच्च-गुणवत्ता वाले प्रस्ताव प्रेषित करें ताकि सौर तथा सूर्यमंडलीय विज्ञान की हमारी समझ बेहतर हो सके।

[तृतीय एओ चक्र के लिए आदित्य-एल1 के अवसर की घोषणा (PDF) का संपूर्ण विवरण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें pdf icon PDF - 163 KB