इसरो का प्रमुख केंद्र विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वी.एस.एस.सी.), देश में ली-आयन सेल उत्पादन सुविधाओं की स्थापना करने के लिए गैर-अनन्य आधार पर सक्षम भारतीय उद्योगों को स्वदेशी रूप से विकसित ली-आयन सेल प्रौद्योगिकी के अंतरण का प्रस्ताव प्रदान कर रहा है। इस कदम से भारत में शून्य उत्सर्जन नीति के लागू होने और स्वदेशी विद्युत वाहन उद्योग के विकास को गति मिलने की संभावना है। ली-आयन सेल प्रौद्योगिकी के अंतरण हेतु, भारत में उपयुक्त उद्योगों को योग्य बनाने तथा चयन करने के लिए आर.एफ.क्यू. वी.एस.एस.सी., इसरो एवं नीति आयोग की वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार अधिक जानकारी के लिए निम्न में से किसी भी वेबसाइट को देख सकते हैं।