3 कि.ग्रा भारवाला नैनो उपग्रह, जुगनू इसरो के मार्गदर्शन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर द्वारा डिजाइन किया गया और निर्मित किया गया है। इस उपग्रह का उद्देश्य,
- पृथ्वी का निकट अवरक्त क्षेत्र में प्रतिबिंबन करने के लिए स्वदेशी रूप से निर्मित कैमरा प्रणाली को सिद्ध करना और प्रतिबिंबन संसाधन एलोगरिथ्म की जाँच करना।
- उपग्रह नौवहन में उपयोग करने हेतु जीपीएस अभिग्राही का मूल्यांकन
- अन्तरिक्ष में जडत्वीय मापन यूनिट (आईएमयू) आधारित स्वदेश में विकसित एमईएमएस की जाँच।