इसरो जनता को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए सूचना उपलब्ध कराता है। यह गोपनीयता नीति यह रूपरेखा प्रस्तुत करती है कि हम आपके बारे में किस प्रकार की सूचना का संग्रहण करते हैं और किस प्रकार उसका उपयोग करते हैं।
जब आप
http://www.isro.gov.in, देखते हैं, वहाँ दर्शकों से प्रतिसूचना की प्रस्तुति के लिए प्रावधान है। प्रतिसूचना प्रारूप में, आपसे अनुरोध किया जाता है कि अपना नाम, ई-मेल आईडी और फ़ोन नंबर (वैकल्पिक) प्रस्तुत करें। हम समझते हैं कि आपकी व्यक्तिगत सूचना बहुत ही संवेदनशील है और इस सूचना की गोपनीयता का संरक्षण हमारे लिए उच्च प्राथमिकता है। आपकी व्यक्तिगत विवरणों की सामग्री कंप्यूटर में कड़ी गोपनीयता के साथ रखी जाती है।