डॉ को राधाकृष्णन, इसरो के अध्यक्ष और अन्तरिक्ष विभाग के सचिव ने कहा कि दोनों समितियों की अर्थात् (क) सरकार द्वारा दिनांक फरवरी 10, 2011 को गठित उच्चाधिकार प्राप्त समीक्षा समिति (जिसमें श्री बी.के चतुर्वेदी और रोड्डम नरसिंहा को सदस्य के रुप में हैं) और (ख) उच्चस्तरीय समिति जिसका गठन सरकार द्वारा दिनांक मई 31, 2011 को हुआ था (जिसके अध्यक्ष श्री प्रत्युश सिन्हा), जनवरी 2005 के एंट्रिक्स-देवास करार के विभिन्न पहलुओं की जाँच के पश्चात आवश्यक रिपोर्टों को हासिल करने की प्रक्रिया में है।