भारत ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को निष्पादित करने के लिए एक सुदृढ़ अवसंरचना निर्मित की है। इनमें उपग्रहों तथा प्रमोचन यानों के विकास तथा उनके परीक्षण की सुविधाएँ; परिज्ञापी रॉकेटों तथा उपग्रह प्रमोचन यानों की प्रमोचन अवसंरचनाएँ; दूरमिति, अनुवर्तन और आदेश नेटवर्क; सुदूर संवेदन के लिए आँकड़ा अभिग्रहण तथा संसाधन प्रणालियाँ सम्मिलित हैं।
अनेक अकादमिक और अनुसंधान संस्थानों के साथ-साथ उद्योग भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में भाग लेते हैं। अनेक भारतीय उद्योगों के पास अंतरिक्ष प्रणालियों के लिए परिष्कृत कार्य निष्पादित करने की विशेषज्ञता उपलब्ध है।